Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑनर किलिंग: भतीजी करना चाहती थी दूसरी शादी, ताऊ ने धोखे से बुलाकर करवा दी हत्‍या

हरियाणा के रोहतक से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां, प्रेम प्रसंग के कारण युवती के परिजनों ने युवती सहित उसके प्रेमी और उसके परिजनों पर फायरिंग कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 31 Dec 2020 6:23:29

ऑनर किलिंग: भतीजी करना चाहती थी दूसरी शादी, ताऊ ने धोखे से बुलाकर करवा दी हत्‍या

हरियाणा के रोहतक से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां, प्रेम प्रसंग के कारण युवती के परिजनों ने युवती सहित उसके प्रेमी और उसके परिजनों पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में युवती और प्रेमी का भाई है। वहीं प्रेमी गोली लगने के कारण पीजीआईएमएस में भर्ती है। पुलिस ने बुधवार देर शाम को इस डबल मर्डर केस में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में पांच लोग शामिल बताए जा रहे हैं। ऑनर क‍िल‍िंंग की यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक युवती की पहचान पूजा के रूप में हुई है जो कि विवाहित थी। अपने पति से अनबन होने के कारण अलग रह रही थी। मृतक युवती के माता-पिता की मौत होने के बाद ताऊ ने उसकी शादी करवाई थी। पति से अलग रहने के दौरान मोहित नाम के एक युवक के साथ पूजा की नजदीकियां बढ़ गई और दोनों शादी करने के लिए तैयार हो गए। बुधवार को ताऊ ने सहमति जताते के हुए उनकी शादी कोर्ट में करवाने के बहाने लड़के के परिवार को अपनी भतीजी सहित दिल्ली बाईपास पर बुलाया था। वहीं उनपर गोलीबारी की गई।
पुलिस ने लड़की के ताऊ, ताई, चचेरे भाई और मुख्य आरोपी के साले को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी का छोटा लड़का अभी फरार है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक युवती की पहचान पूजा पुत्री सिलकराम निवासी गांव कन्हैली के रूप मे हुई है। मृतक युवक की पहचान रोहित पुत्र कृष्ण निवासी गांव बखेता व घायल युवक की पहचान मोहित पुत्र कृष्ण निवासी गांव बखेता के रूप में हुई है। कृष्ण निवासी बखेता की शिकायत के आधार पर थाना अर्बन एस्टेट में अभियोग संख्या 461/2020 में मामला दर्ज किया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पूजा के माता-पिता व भाई का देहांत हो चुका है। पूजा की शादी जटखेड़ी जिला झज्जर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। कुछ समय बाद दोनों में अनबन हो गई और वे अलग-अलग रहने लगे। उसके बाद रोहित व पूजा को आपस में प्रेम हो गया। पूजा के ताऊ कुलदीप ने रोहित के परिवार से मिलकर पूजा का रिश्ता तय किया। बुधवार को ताऊ ने ही रोहित व उसके परिवार को कोर्ट मैरिज कराने के लिए रोहतक में बुलाया था। दोपहर बाद कुलदीप ने रोहित व उसके परिवार को फोन कर दिल्ली बाईपास के पास आने को कहा। दिल्ली बाईपास पर कार में कुलदीप, कुलदीप का लड़का कपिल, पूजा व एक अन्य युवक बैठा था। रोहित व उसका परिवार मौके पर पहुंचा तो कुलदीप व कपिल ने रोहित व उसके भाई मोहित को गोली मारी। रोहित के पिता कृष्ण, मां व बहन ने भागकर अपनी जान बचाई।

आरोपी कुलदीप पुत्र प्रीत सिंह निवासी गांव कन्हेली, उसकी पत्नी मुन्नी व लड़का मंजीत व उसके साले के लड़के विकास उर्फ विक्की पुत्र शमशेर को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ने मीडिया के सामने कबूल किया कि पूजा को मारने के अलावा कोई चारा नहीं था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका