न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JNU हिंसा : छात्रों पर हमले की जिम्मेदारी हिंदू रक्षा दल ने ली, कहा - हमला करने वाले सब हमारे कार्यकर्ता, पुलिस कर रही है दावे की जांच

हिंदू रक्षक दल के नेता पिंकी चौधरी ने छात्रों पर हुए हमले की 'पूरी जिम्मेदारी' ली है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jan 2020 1:11:00

JNU हिंसा :  छात्रों पर हमले की जिम्मेदारी हिंदू रक्षा दल ने ली, कहा - हमला करने वाले सब हमारे कार्यकर्ता, पुलिस कर रही है दावे की जांच

दिल्ली की जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में नकाबपोश लोगों ने हॉस्टलों में घुसकर न सिर्फ तोड़फोड़ की बल्कि छात्रों और टीचर्स को भी पीटा। इस हिंसा में 30 से ज्यादा छात्र जख्मी हो गए थे। वही रविवार शाम को हुई इस हिंसा की जिम्मेदारी हिंदू रक्षक दल ने ली है। हिंदू रक्षक दल के नेता पिंकी चौधरी ने छात्रों पर हुए हमले की 'पूरी जिम्मेदारी' ली है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने चौधरी के हवाले से लिखा है, 'जेएनयू राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का केंद्र है। हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। हम जेएनयू में हमले की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं और हमला हमारे कार्यकर्ताओं ने ही किया था।'

वही पिंकी चौधरी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे है कि 'ये लोग हमारे देश में रहते हैं, हमारे देश का खाते हैं और हमारे देश में ही शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। ये क्या चाहते हैं, हमारे देश में ऐसी गतिविधियां 'हिंदू रक्षा दल' बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर कोई हमारे यहां देश विरोधी गतिविधियां करेगा तो उसे इसी तरह जवाब दिया जाएगा, जैसा हमने कल शाम (5 जनवरी) को दिया है। इसकी सारी जिम्मेदारी हम लेते हैं।

पिछले कई वर्षों से जेएनयू कम्युनिस्टों का अड्डा बना हुआ है और ऐसे अड्डे हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर आगे भी किसी ने ऐसी देश विरोधी गतिविधियां करने की कोशिश की तो हम ऐसी ही कार्रवाई आगे भी अन्य यूनिवर्सिटियों में कराएंगे। ये जिम्मेदारी हिंदू रक्षा दल लेता है। कल जो जेएनयू में घटना हुई है वो सब हमारे कार्यकर्ता थे। जो भी धर्म के खिलाफ बोलेगा तो हम वो बर्दाश्त नहीं करेंगे और आगे भी ऐसी गतिविधियां करेंगे।

कुछ लोगों का कहना है कि भाजपा के छात्रों के संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के खिलाफ आरोपों को छुपाने के लिए यह ग्रुप काम कर सकता है।

इस मामले में समाचार एजेंसी से बातचीत में सरकारी सूत्रों ने चौधरी के दावों की जांच करने की बात कही है। साथ ही कहा है कि दिल्ली पुलिस ने भी उसके दावों पर संज्ञान ले लिया है। ताकि जेएनयू में हिंसा करने वाले नकाबपोशों की पहचान की जा सके। इसके लिए पुलिस वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है। हमले की जिम्मेदारी लेने वाले पिंकी चौधरी का असली नाम भूपेंद्र तोमर है, जो आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर हमले समेत अन्य कई मामलों में जेल जा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत