न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अटल टनल रोहतांग निर्माता कंपनी के अधिकारी सम्मानित

इको टूरिज्म सोसायटी लाहुल स्पीति ने अटल टनल निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Sep 2020 11:11:44

अटल टनल रोहतांग निर्माता कंपनी के अधिकारी सम्मानित

रोहतांग को लेह की सीमा से जोड़ने वाली ‘अटल टनल’ बनकर तैयार है। 10 हज़ार फ़ुट की ऊंचाई पर 8.8 किलोमीटर लंबी यह दुनिया की सबसे लंबी सुरंग है। अटल टनल को बनने में करीब 10 साल का समय लगा। इसके ज़रिए मनाली से लेह की दूरी करीब 46 किलोमीटर कम हो जाएगी।

निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को सम्मानित

इको टूरिज्म सोसायटी लाहुल स्पीति ने अटल टनल निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया। मनाली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लाहुल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने सभी सूत्रधार सम्मानित किए। पूर्व विधायक ने कहा कि यह लाहुलियों के सपनों की टनल है। टनल के बनने से सदियों से सर्दियों का कहर झेलने वाले लाहुल घाटी के लोगों को राहत मिलेगी। सुरंग के निर्माण का श्रेय कांग्रेस सहित भाजपा को जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सुरंग के निर्माण का सपना देखा जिसे अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरा किया है। इसके निर्माण को लेकर लता ठाकुर, ठाकुर देवी सिंह सहित अर्जुन गोपाल, हिशे डोगिया, छेरिग दोरजे, मंत्री डॉ रामलाल मार्कंडेय सहित समस्त जनता को जाता है।

kullu local,himachal pradesh,kullu,manali,atal tunnel company officers honoured,news,national news kullu himachal pradesh  hindi news

अटल टनल रोहतांग के निदेशक कर्नल परीक्षित मेहरा ने बताया कि सभी के सहयोग से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) देश के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को तैयार करने में सफल रहे हैं। सुरंग के निर्माण के हालांकि देरी हुई है लेकिन बीआरओ को सुरंग को बहुत कुछ सिखाया भी है। बहुत जल्द प्रधानमंत्री टनल को लोकार्पित करेंगे।

स्ट्रॉबेग व एफकॉन कम्पनी के मैनेजर सुनील त्यागी ने कहा कि ऊंचाई में बनने वाली दुनिया की पहली इस सुरंग में काम करने वाले हर इंजीनियर को कुछ न कुछ नया सीखने में मिला है।

इको टूरिज्म सोसायटी के चेयरमैन रिगजिन हायरपा, अध्यक्ष रमेश फरका व सचिव ने सभी का आभार जताया।

kullu local,himachal pradesh,kullu,manali,atal tunnel company officers honoured,news,national news kullu himachal pradesh  hindi news

इन्हें किया गया सम्मानित

चीफ इंजीनियर केपी पुरसोथमन, कर्नल परीक्षित मेहरा, प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील त्यागी, लेफ्टिनेंट कर्नल विनोद, लेफ्टिनेंट कर्नल जीत सिंह, लालमनी, यलचिन, शिवांग, राजेश अरोरा, संजीव, अरविद, संजय, अशीतोष, संदीप, उमेश, विजय, दिलवर, श्रीकांत, मुथु कुमार, बृजेश, स्नेहश, विजय, उमेश, राजीव, रमेश, चूड़ामणि, रेनिका, योगेश, पदम, फिरो•ा, राहुल, रणजीत, मनजीत, रामा कांत, संजीव, विजय, सुरजीत व सम्राट सिंह, राज कुमार, केवल, मनोज, सुंदर, इंदर सिंह सहित पत्रकार सुरेश, संदीप, मोहन बोकटपा, जसवंत, रतन कटोच, शिव राम, सोनू शर्मा, शाम आजाद को भी सम्मनित किया गया।

आपको बता दे, इस टनल से अब लद्दाख पूरे साल देश के दूसरे हिस्सों से जुड़ा रहेगा। इसके कारण मनाली से लेह के बीच 46 किलोमीटर की दूरी कम हो गई है। इस टनल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर है। इस टनल की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लोग इसे शेयर कर रहे हैं और लाइक्स, कमेंट्स का दौर जारी है। इस सुरंग के भीतर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इस सुरंग से हिमाचल के लाहौल वासियों को कई सुविधाएं मिल सकेंगी ।

kullu local,himachal pradesh,kullu,manali,atal tunnel company officers honoured,news,national news kullu himachal pradesh  hindi news

क्यों खास है ये टनल

10,171 फीट की ऊंचाई पर बनी है। रोहतांग पास से इसे जोड़कर बनाया गया है। यह दुनिया की सबसे ऊंची और सबसे लंबी रोड टनल है। करीब 8.8 किलोमीटर लंबी है, 10 मीटर चौड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।

कब से शुरू हुआ काम

साल 2003 में सुरंग की आधारशिला रखी गई थी। इसकी मदद से लाहौल-स्पीति के बीच सभी तरह के मौसम में सड़क यातायात सुगम हो जाएगा और इससे पर्यटन में भी गति आएगी क्योंकि इससे पहले ठंड में देश के बाकी हिस्सों से यहां का संपर्क टूट जाता था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका