Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार कार, कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत, 4 अन्य घायल

तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से जा टकराई और बीमार पिता से मिलने जा रहे कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा 4 अन्य घायल हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Feb 2021 12:27:19

कोटा : ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार कार, कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत, 4 अन्य घायल

सोमवार को कोटा जिले के सांगोद इलाके में कार दुघर्टना का एक भीषण हादसा देखने को मिला जिसमें तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से जा टकराई और बीमार पिता से मिलने जा रहे कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा 4 अन्य घायल हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। कांस्टेबल गिरीश (35) कोटा सिटी पुलिस लाइन में तैनात था। साल 2011 बेंच का था। मार्च 2020 से सिटी पुलिस लाइन में तैनात था। दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसके एक बेटी है। हादसे में गिरीश की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस लाइन के पुलिसकर्मियों का जमावड़ा लग गया। हर कोई अपने साथी को खोने से गमगीन था। गिरीश के परिजनों का भी रो-रोकर हाल बेहाल था। MBS अस्पताल की मॉर्चरी में बाहर पुलिस के अधिकारी पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।
सुबह कार में सवार होकर वो अपने बीमार पिता से मिलने गांव जा रहा था। कार में 5 लोग सवार थे। राजगढ़ और अडूसा के पास कुंदनपुर रोड़ पर ट्रैक्टर से टकराई गई। रफ्तार ज्यादा होने से अनियंत्रित होकर पलटकर खेत में जा गिरी। हादसे में गिरीश की मौत हो गई। सूचना पर सांगोद पुलिस मौके पर पहुंची। 108 की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सांगोद SHO जयराम जाट ने बताया कि कांस्टेबल के दोस्त राजेन्द्र चौधरी ने शिकायत दी है। जिसमें बताया कि गिरीश अपने बीमार पिता से मिलने देवलीमांजी क्षेत्र के सहेंदड़ी गांव के लिए निकाला था। एक कार गिरीश चला रहा था। जिसमें बिट्टू,कार्तिक हरकेश सहित 5 लोग सवार थे। पीछे वाली कार में राहुल, राजेन्द्र चौधरी सहित अन्य लोग सवार थे। राजगढ़ और अडूसा के पास कुंदनपुर रोड पर पहुंचे। सिंगल रोड था। आगे ट्रैक्टर चल रहा था। ट्रैक्टर चालक ने एकदम से ट्रैक्टर को खेत की तरफ घुमाया। जिससे गिरीश की कार ट्रैक्टर के पीछे टकरा गई और अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि गाड़ी 3-4 पलटी खाकर सड़क से 20-25 फीट दूर खेत में जा गिरी। एक्सीडेंट में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका