न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई-ठाणे में जोरदार बारिश, लोकल ट्रेन सेवाओं पर असर, कई इलाकों में पानी भरा

मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुजरात के वडोदरा शहर में बाढ़ जैसे हालात अभी भी बने हुए हैं। वहीं मुंबई में सुबह से तेज बारिश हो रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Aug 2019 09:30:28

मुंबई-ठाणे में जोरदार बारिश, लोकल ट्रेन सेवाओं पर असर, कई इलाकों में पानी भरा

मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुजरात के वडोदरा शहर में बाढ़ जैसे हालात अभी भी बने हुए हैं। वहीं मुंबई में सुबह से तेज बारिश हो रही है। मुंबई-ठाणे में सुबह से हो रही बारिश से मुसीबत शुरू हो गई है। जगह-जगह जलजमाव होने लगा है, जिससे मुंबई के अंधेरी और मलाड सबवे बंद हो गए हैं। मुंबई में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट है। सुबह से हो रही तेज बारिश से मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाओं पर असर पड़ा है। सेंट्रल और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन देरी से चल रही है। बीते सप्ताह भी मुंबई में भारी बारिश हुई थी जिसकी वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना बड़ा था। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कोकंण गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मुंबई के मालाड सबवे, गोरेगांव, दहिसर सबवे, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर पानी भर गया है। इसके अलावा ठाणे में पिछले 9 घंटो में 50 मिमी तक बारिश हो चुकी है।कई इलाकों में पानी भर चुका है। मुंबई में अगले दो-तीन घंटे भारी बारिश जारी रह सकती है। मुंबई के अंधेरी, जोगेश्वरी, गोरेगांव, मलाड में जलजमाव है तो ठाणे जिले के वसई, नालासोपारा और विरार इलाकों में पानी भरने लगा है।

वही मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी दिल्ली, उत्तर प्रदेश के मोदी नगर, गाजियाबाद, चपरौला, फरीदाबाद, पलवल, सोहाना, बिजनौर, रुड़की, जहांगीराबाद, गुलोठी, बुलंदशहर, अलीगढ़, अमरोहा और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे होने की संभावना है। इसका प्रभाव उत्तर, केंद्रीय और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में ज्यादा रहेगा।

उत्तर और केंद्रीय बंगाल की खाड़ी में और गुजरात-महाराष्ट्र-गोवा के तटीय इलाकों में ऐसा ही प्रभाव देखने को मिल सकता है। आंध्र प्रदेश के भी समुद्र तटीय इलकों में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ईरान को भेजी मेडिकल सहायता, तेहरान ने जताया आभार
युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ईरान को भेजी मेडिकल सहायता, तेहरान ने जताया आभार
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन