न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मी में कम होगा कोरोना का असर... इस उम्मीद पर फिरा पानी

इन तर्कों के सामने आने के बाद कुछ भारतीय गर्मी की शुरुआत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। लेकिन उनकी यह उम्मीद धराशायी हो सकती है, क्योंकि मौसम विभाग के पूर्वानुमानों से पता चला है कि गर्मियों की शुरुआत की संभावना अभी कम है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Mar 2020 10:00:50

गर्मी में कम होगा कोरोना का असर... इस उम्मीद पर फिरा पानी

कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि कोरोना वायरस का संक्रमण ठंड के मौसम में अधिक असर कर सकता है, जबकि गर्म और आर्द्रता वाले वातावरण में इसमें कमी आने के आसार हैं। इस संबंध में एक चीनी शोध भी इसी नतीजे पर पहुंचा है। इन निष्‍कर्षों के पीछे वजह इस बात को बताया जा रहा है कि छींकने या खांसने के कारण जो ड्रॉपलेट्स संक्रमित मरीज से बाहर निकलते हैं, वे ठंड के मौसम में अधिक मजबूत व एयरबॉर्न (हवा के जर‍िये फैलने वाला) होते हैं, जो लोगों को तेजी के साथ चपेट में ले सकते हैं, क्‍योंकि इस दौरान उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर होती है। इसके पीछे एक और संभावित कारण यह बताया जा रहा है कि यह वायरस गर्म सतह पर अधिक तेजी के साथ समाप्‍त होने लगता है, क्‍योंकि इसका ऊपरी सतह वसा से निर्मित होता है, जो बाहरी वातावरण से इसे बचाने में अ‍हम भूमिका निभाता है और वसा से निर्मित यही ऊपरी सतह गर्म सतह पर तेजी से नष्‍ट हो जाता है।

इन तर्कों के सामने आने के बाद कुछ भारतीय गर्मी की शुरुआत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। लेकिन उनकी यह उम्मीद धराशायी हो सकती है, क्योंकि मौसम विभाग के पूर्वानुमानों से पता चला है कि गर्मियों की शुरुआत की संभावना अभी कम है।

मौसम विभाग के अनुसार, भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले दो सप्ताहों में तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। अगले 28 दिनों के पूर्वानुमान से पता चलता है कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक मध्य भारत में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना कम है। बता दें कि उत्तर की तुलना में दक्षिण और मध्य भारत में गर्मी पहले आती है, क्योंकि ये क्षेत्र भूमध्य रेखा के करीब हैं।

आईएमडी के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले दो-तीन दिनों में पश्चिमी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। यही नहीं, अगले सप्ताह भी उत्तर भारत में (विशेष रूप से हिमालय के क्षेत्र में) बारिश होने की उम्मीद है। महापात्र का कहना है कि अगले दो सप्ताह में भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद कम है।

बता दे, कोरोना वायरस पूरी दुनिया पर कहर बनकर टूटा है। इस वायरस की वजह से 23 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 5 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हुए है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा

आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला

एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?

17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ