Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : घर में ही मिला 4 महीने से लापता मजदूर का शव, हत्या कर गड्ढा खोद दफनाया

60 साल के भगु आहारी का शव उसी के घर में प्लास्टिक के कट्टे में बांधा हुआ मिट्टी में दबा मिला है। पुलिस ने भगु की हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Feb 2021 3:16:14

उदयपुर : घर में ही मिला 4 महीने से लापता मजदूर का शव, हत्या कर गड्ढा खोद दफनाया

उदयपुर के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के रोबिया गांव में एक हैरान करने वाली घटना का खुलासा हुआ जिसमें 4 महीने से लापता मजदूर का शव उसी के घर में गढ़ा हुआ मिला हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भगु की गले में रस्सी बांध हत्या की गई थी। इसके बाद उसके शव को उसी के घर में दफना दिया गया था। 60 साल के भगु आहारी का शव उसी के घर में प्लास्टिक के कट्टे में बांधा हुआ मिट्टी में दबा मिला है। पुलिस ने भगु की हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के छोटे भाई रमेश ने बताया कि भगु अहारी अपनी पत्नी, बच्चो के साथ रहता था और गुजरात सहित अन्य क्षेत्रों में मजदूरी कर गुजर बसर करता था। लेकिन दीपावली के बाद से ही उसका फोन बंद आ रहा था। इसके साथ ही भगु के परिजनों का फोन भी बंद था। जिस पर रमेश बुधवार को रोबिया गांव पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की शिकायत की।
खेरवाड़ा थाना अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि भगु के परिवार में कुल 8 लोग थे। जिसमें उसकी पत्नी और 6 बच्चे शामिल थे। जिनमें तीन लड़की और 3 लड़के थे। जो गुजरात समेत विभिन्न इलाकों में जाकर मजदूरी कर गुजर बसर चला रहे थे। लेकिन पिछले लंबे समय से परिवार का कोई भी सदस्य रोबिया गांव नहीं पहुंचा था। ऐसे में पुलिस अब कॉल डिटेल के आधार पर परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश भी कर रही है। खेरवाड़ा थाना पुलिस ने बताया कि भगुआहारी दीपावली के बाद से गायब था। बुधवार को भगु के भाई रमेश अहारी ने खेरवाड़ा पुलिस को सूचना दी, कि उसके बड़े भाई भगु अहारी के सुने मकान में जमीन पर गड्ढा खोद मिट्टी बिछाई हुई है। जिसमे किसी के शव होने की आशंका नजर आ रही है। जिस पर गुरुवार को पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध जगह खुदाई की। खुदाई में 60 वर्षीय भगु का शव मिला। पुलिस के अनुसार यह शव 4 माह पुराना बताया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका