न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार को मिली सुरक्षा, हर शख्स को मिले दो सुरक्षाकर्मी, कहीं जाने से पहले सूचित करना जरूरी

हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद पीड़िता के परिवार की सुरक्षा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। खुद पीड़िता के पिता का बयान आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें गांव में डर लग रहा है या तो उन्हें सुरक्षा दी जाए वरना गांव से कहीं अलग ले जाया जाए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Oct 2020 10:54:36

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार को मिली सुरक्षा, हर शख्स को मिले दो सुरक्षाकर्मी, कहीं जाने से पहले सूचित करना जरूरी

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 साल की दलित युवती के साथ कथित गैंगरेप और मौत के मामले की जांच कर रही एसआईटी सात दिन में अपनी जांच पूरी नहीं कर सकी है। एसआईटी को आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी रिपोर्ट सौंपनी थी। लेकिन एसआईटी की जांच का दायरा बढ़ाया गया है। ऐसे में सीएम के निर्देश पर प्रमुख सचिव गृह की तरफ से 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। बुधवार को योगी ने इसके लिए मंजूरी दी है। जांच से इतर पीड़िता के परिवार को अब सुरक्षा मुहैया करा दी गई है। राज्य सरकार की ओर से पीड़िता के परिवार के हर सदस्य के लिए दो सुरक्षाकर्मी मुहैया कराए गए हैं। हालांकि, अब कहीं पर भी जाने से पहले पीड़िता के परिवार को सुरक्षाकर्मियों को जानकारी देनी होगी, तभी व्यवस्था हो पाएगी।

आपको बता दें कि हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद पीड़िता के परिवार की सुरक्षा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। खुद पीड़िता के पिता का बयान आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें गांव में डर लग रहा है या तो उन्हें सुरक्षा दी जाए वरना गांव से कहीं अलग ले जाया जाए। गौरतलब है कि हाथरस के भूलगढ़ी गांव में जहां पीड़िता का परिवार रहता है, वहां आरोपियों के समर्थन में भी कई सभाएं और रैली हो चुकी हैं। आरोपियों के समर्थन में लोगों ने प्रदर्शन किया और पीड़िता के परिवार पर जबरन उनकी जाति के लोगों को फंसाने का आरोप लगाया। ऐसे में सुरक्षा को लेकर मांग उठ रही थी।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देते हुए ये सूचित किया था कि परिवार को कोई खतरा नहीं है। और सरकार की ओर से सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने परिवार को सुरक्षा दिलवाने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को चिट्ठी लिखी थी, इसके अलावा भीम आर्मी के चंद्रशेखर ने भी राज्य सरकार की ओर से सुरक्षा देने की मांग की थी।

जांच समय बढ़ाए जाने पर सवाल उठाए

उधर, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने जांच के लिए समय बढ़ाए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि सरकार कोई भी काम तय समय सीमा में पूरा नहीं कर रही। सात दिन में जांच करने का समय दिया गया था। अब 10 दिन का समय और मांग रही है। इसका मतलब कोई न कोई गड़बड़ तो है।

100 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज हुए

एसआईटी जांच टीम में भगवान स्वरूप के अलावा डीआईजी चंद्र प्रकाश द्वितीय और एसपी पूनम बतौर सदस्य शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि एसआईटी ने अपनी जांच के दौरान 100 से ज्यादा लोगों के बयान कलम बंद किए हैं। इसमें गैंगरेप पीड़िता के परिवार के अलावा अभियुक्तों‚ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के बयान भी शामिल हैं। इस मामले में कुछ और अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की सिफारिश की जा सकती है। इसके पहले ही हाथरस के एसपी और पुलिस उपाधीक्षक समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।

फोन कॉल रिकॉर्ड से नया खुलासा

हाथरस कांड में फोन कॉल रिकॉर्ड से नया मोड़ आ गया है। एसआईटी की जांच में पता चला है कि आरोपी संदीप के फोन से पीड़िता के भाई के फोन पर लगातार बातचीत हुई थी। अक्टूबर 2019 से मार्च 2020 तक दोनों फोन के बीच 104 कॉल हुई, जिसमें से 62 कॉल आरोपी संदीप के फोन पर आई, जबकि 42 कॉल पीड़िता के भाई के फोन पर।

हाथरस के चंदपा इलाके के बूलगढ़ी गांव में 14 सितंबर को एक दलित युवती के साथ कथित गैंगरेप की वारदात हुई थी। इसमें गांव के ही चार युवकों पर रेप का आरोप लगा था। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इलाज के दौरान पीड़िता की 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी। लेकिन, उस वक्त बवाल मच गया जब पुलिस ने रात में ही परिजनों को बिना शव सौंपे उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना के बाद सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक आक्रोश देखने को मिला।

बता दें कि बीते कई दिनों से गांव में पुलिस का पहरा है लेकिन पीड़िता के घर पर राजनीतिक दलों के साथ-साथ कई सामाजिक संगठनों और अन्य लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। साथ ही अभी एसआईटी की जांच भी चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल