न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा / छत्तीसगढ़ में जिंदा मिला 'मरा' व्यापारी, अब कार में मिली जली लाश किसकी पुलिस के लिए बनी पहेली

हरियाणा के हिसार में एक व्यापारी को कार में कथित रूप से जिंदा जलाकर 11 लाख रुपये लूटने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 9:59:24

हरियाणा  / छत्तीसगढ़ में जिंदा मिला 'मरा' व्यापारी, अब कार में मिली जली लाश किसकी पुलिस के लिए बनी पहेली

हरियाणा के हिसार में एक व्यापारी को कार में कथित रूप से जिंदा जलाकर 11 लाख रुपये लूटने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। लूट और हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस के सामने चौकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस को व्यापारी जिंदा मिला है। अब पुलिस उसे पकड़ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर गई है।

कार में मिली लाश किसकी

पुलिस ने बताया कि हांसी में भाटला-दाता रोड पर पुलिस को एक जली कार और जले हुए व्यक्ति का शव मिला था। कार की नंबर प्लेट से मृतक की पहचान की गई। कार दाता गांव के निवासी राम मेहर (35) की थी। परिवारवालों ने पुलिस को बताया था कि मेहर बरवाला में कप और प्लेट की फैक्ट्री के मालिक थे और बैंक से 11 लाख रुपये लेकर हिसार से दाता गांव आ रहे थे। उनके साथ लूटपाट के बाद कार के अंदर जिंदा जलाने की बात सामने आई थी। पुलिस का कहना है कि व्यापारी ने ऐसा क्यों किया, इसका पता पूछताछ के बाद चलेगा। फिलहाल प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इंश्योरेंस की रकम के लिए उसने हत्या होने की झूठी कहानी रची थी। हालांकि अब कार में मिली जली लाश पुलिस के लिए पहेली बन गई है।

हांसी एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि इस में पुलिस को लीड मिली। व्यपारी की मौत के बाद उसका मोबाइल ऐक्टिव था। उसके मोबाइल से एक महिला को कई बार फोन किए गए। पुलिस ने उस महिला को हिरासत में लिया। पुलिस को संदेह था कि लूटपाट और हत्या करने वाले आरोपी ही व्यापारी का मोबाइल प्रयोग कर रहे होंगे। पुलिस को संदेह था कि महिला भी हत्यारोपियों से मिली होगी, लेकिन मामला कुछ और ही निकला। महिला ने पूछताछ में बताया कि राम मेहर जिंदा है और छत्तीसगढ़ में है।

पुलिस की टीम अब राम को पकड़ने छत्तीसगढ़ गई है। इधर अब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है कि कार में मिली जली लाश किसकी थी। फिलहाल पुलिस को अपने सारे सवालों के जवाब व्यापारी से पूछताछ के बाद ही मिल सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज