Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : कांग्रेस विधायक के भाई ने लड़की को मारी गोली, फोन पर कहा था- मुसलमान बन जा, शादी कर लेंगे

हरियाणा के बल्लभगढ़ में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब आलम के चचेरे भाई तौसीफ ने कॉलेज से लौट रही 21 साल की लड़की निकिता तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Oct 2020 10:26:16

हरियाणा : कांग्रेस विधायक के भाई ने लड़की को मारी गोली, फोन पर कहा था- मुसलमान बन जा, शादी कर लेंगे

हरियाणा के बल्लभगढ़ में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब आलम के चचेरे भाई तौसीफ ने कॉलेज से लौट रही 21 साल की लड़की निकिता तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार का आरोप है कि लड़का उनकी बेटी पर धर्म बदलकर शादी करने का दबाव डाल रहा था। दो साल पहले उसने लड़की को किडनैप करने की कोशिश की थी और पुलिस को भी यह बात पता थी। पुलिस ने आरोपी तौसीफ समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया है कि उसने निकिता की हत्या क्यों की है। उसने यह भी बताया कि निकिता से उसकी हाल ही में फोन पर बातचीत कब हुई थी। तौसीफ ने कहा कि मैंने उसे मार डाला क्योंकि वह किसी और से शादी करने वाली थी। तौसीफ ने यह भी कबूला कि 24 और 25 तारीख की मध्य रात में दोनों की लंबी बातचीत हुई। कॉल 1000 सेकंड से अधिक समय तक चली। तौसीफ का कहना है कि मैं अपनी मेडिकल की पढ़ाई नहीं कर पाया क्योंकि मुझे गिरफ्तार कर लिया गया था।

फिलहाल मामले को लेकर फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है, जिसके लिए एसआईटी गठित कर दी गई है और राजपत्रित स्तर के अधिकारी इसकी जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा साक्ष्य जुटाकर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की कोशिश रहेगी।
पेपर देने के बाद भाई का इंतजार कर रही थी

बीकॉम थर्ड ईयर की स्टूडेंट निकिता तोमर सोमवार को बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज में पेपर देने गई थी। सोमवार शाम 4 बजे घर लौटने के लिए वह भाई का इंतजार कर रही थी। तभी आई20 कार से तौसीफ नाम का लड़का अपने दोस्त रेहान के साथ आ गया। तौसीफ ने निकिता को जबरन गाड़ी में खींचने की कोशिश की। इस परिस्थिति में भी निकिता डरी नहीं और बहादुरी से उनका विरोध करती रही। निकिता की सहेली ने भी अपनी दोस्त को बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन उसी वक्त आरोपी का दोस्त बंदूक दिखाकर उसे धमकाने लगा। आखिरकार दोनों आरोपी युवक उसे कार में जबरन खींचने में नाकाम रहे तो गुस्से में उसे गोली मारकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तौसीफ और रेहान को गिरफ्तार कर लिया है। तौसीफ फिजियोथैरेपी का कोर्स कर रहा है।

रसूखदार परिवार से है तौसीफ

तौसीफ के दादा कबीर अहमद पूर्व विधायक हैं। चचेरे भाई आफताब आलम इस समय मेवात जिले की नूंह सीट से कांग्रेस विधायक हैं। आफताब के पिता खुर्शीद अहमद हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। तौसीफ के सगे चाचा जावेद अहमद सोहना विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। दो साल पहले से परेशान कर रहा था तौसीफ, पुलिस भी जानती थी

लड़की के पिता मूलचंद तोमर ने बताया कि तौसीफ 12वीं तक निकिता के साथ ही पढ़ता था। उसने कई बार दोस्ती के लिए निकिता पर दबाव बनाया। वह उस पर धर्म बदलने का दबाव भी बना रहा था। 2018 में तौसीफ ने निकिता को अगवा किया था। हालांकि, तब बदनामी के डर से हमने समझौता कर लिया था।

तौसीफ ने फोन पर कहा था- मुसलमान बन जा, शादी कर लेंगे

निकिता के रिश्तेदार हाकिम सिंह भी इस बात की पुष्टि करते हैं। वे कहते हैं, 'निकिता पर तौसीफ मुस्लिम बनने के लिए बार-बार दबाव डाल रहा था। पहले भी उसने वारदात की थी, लेकिन तब हमने पंच फैसले से मामला निपटा लिया था। अब लड़के ने फिर निकिता को फोन किया कि मुसलमान बन जा, हम शादी कर लेंगे। निकिता ने इनकार कर दिया तो उसने अपहरण की कोशिश की। अपहरण में नाकाम रहा तो तौसीफ ने उसे गोली मार दी।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका