न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नड्डा के घर पहुंचे गोपाल कांडा समेत 7 MLA , आज शाम खट्टर पेश कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा

हरियाणा में बहुमत के आंकड़े से दूर रही भाजपा निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाएगी। जिसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली पहुंच गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Oct 2019 2:04:12

नड्डा के घर पहुंचे गोपाल कांडा समेत 7 MLA , आज शाम खट्टर पेश कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा

हरियाणा में बहुमत के आंकड़े से दूर रही भाजपा निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाएगी। जिसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली पहुंच गए हैं। इस समय वह हरियाणा भवन में हैं यहां उनकी मुलाकात उन 7 निर्दलीय विधायकों से होगी जिन्होंने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया है। हरियाणा लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि मेरा और 6 निर्दलीय विधायकों का भाजपा को बिना शर्त समर्थन है। नतीजों के बाद खट्टर ने पहली बार कहा कि वे सरकार बना रहे हैं। चुनाव परिणामों में भाजपा को 40 सीटें मिली हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 46 है।

जिन्होंने बीजेपी को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया है ये सभी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे और हरियाणा के प्रभारी अनिल जैन से भी मिलेंगे। आपको बता दें कि अब तक 5 निर्दलीय विधायकों को समर्थन देने की बात सामने आ रही थी। इनमें गोपाल कांडा (सिरसा), चौधरी रणजीत चौटाला(रानिया), राकेश दौलताबाद(बादशाहपुर), नयनपाल रावत(पृथला), बलराज कुंडू(महम)। इनमें बलराज कुंडू, नयनपाल रावत,सोमबीर सांगवान इन तीनों ने बीजेपी से टिकट न मिलने पर चुनाव से पहले पार्टी छोड़ी थी। वहीं आज दोपहर तक दो और निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान (दादरी) और धर्मपाल गोंदर (नीलोखेड़ी) जेपी नड्डा और अनिल जैन से मुलाक़ात करेंगे।

इसबीच, हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि जनता ने भाजपा को जनादेश दिया है। हमें बहुमत से कम सीटें मिलीं, इस पर चिंतन जरूरी है। मुझे और पार्टी को नतीजों से सीख मिली है। निर्दलीय विधायक भाजपा के साथ आ रहे हैं। मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।

वही बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अहमदाबाद चले गए हैं। उनका वहां अगले दो दिन रहने का कार्यक्रम है। इधर हरियाणा में सरकार बनाने की औपचारिकताओं पर चर्चा होगी। संभव है आज शाम तक खट्टर सरकार बनाने का दावा पेश कर दें।

वहीं कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि बहुत से निर्दलीय उनके संपर्क में है। निर्दलीय विधायक जनादेश का सम्मान करें। जेजेपी को भी देरी नहीं करनी चाहिए। जो निर्दलीय विधायक बीजेपी की तरफ जा रहे हैं वो अपने लिए कुआं खोद रहे हैं, अपना वोट बेच रहे हैं। जो भी समर्थन करेगा, सरकार में शामिल होगा जनता माफ नहीं करेगी,जूते मारेगी। वहीं इन सब चर्चाओं के बीच जेजेपी की बैठक 2 बजे दिल्ली में होने जा रही है। जिसमें आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। इससे पहले 11 बजे विधायकों की भी बैठक होगी। इसके बाद शाम 4 बजे के करीब दुष्यंत चौटाला प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद