न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'कश्मीरी बहू' : बढ़ा विवाद तो CM खट्टर ने कहा - कश्मीर की लड़कियों को अपनी बेटियां मानता हूं

सीएम खट्टर के इस बयान के बाद बवाल मचा हुआ है। बढ़ते विवाद को देखते हुए खट्टर ने अब सफाई देते हुए कहा कि मैं कश्मीर की लड़कियों को अपनी बेटियां मानता हूं। मेरा आशय कोई गलत टिप्पणी करने का नहीं था। देश की हर बेटी हमारी बेटी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Aug 2019 6:07:40

'कश्मीरी बहू' : बढ़ा विवाद तो CM खट्टर ने कहा - कश्मीर की लड़कियों को अपनी बेटियां मानता हूं

कश्मीर से बहू लाएंगे वाले बयान देकर निशाने पर आए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अब सफाई दे रहे है। दरअसल, शुक्रवार को सीएम खट्टर ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि अनुच्छेद 370 के हटने के बाद अब लड़कियों को शादी के लिए कश्मीर से लाया जा सकता है। अब हम भी शादी के लिए कश्मीरी लड़की ला सकते हैं। सीएम खट्टर के इस बयान के बाद बवाल मचा हुआ है। बढ़ते विवाद को देखते हुए खट्टर ने अब सफाई देते हुए कहा कि मैं कश्मीर की लड़कियों को अपनी बेटियां मानता हूं। मेरा आशय कोई गलत टिप्पणी करने का नहीं था। देश की हर बेटी हमारी बेटी है।

बता दे, मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटा दिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कश्मीर में जमीन खरीदने और सूबे की लड़की से शादी करने जैसे भद्दे कमेंट किये जा रहे हैं। मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को फतेहाबाद में महर्षि भागीरथ जयंती कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के विषय पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हम अब कश्मीरी बहू ला सकते हैं। खट्टर ने कहा, 'हमारे धनखड़ (हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़) जी कहते थे कि बिहार से बहू लाएंगे, आजकल लोग कहने लगे हैं अब कश्मीर का रास्ता साफ हो गया है, कश्मीर से लड़की लाएंगे।'

दरहसल, इस बयान के जरिए खट्टर ने दिखला दिया कि उनके नाम के साथ भले ही मनोहर जुड़ा हो, लेकिन कश्मीर की बेटियों के बारे में उनका नजरिया बेहद मटमैला है। ये बात इसलिए गंभीर हो जाती है कि वो एक राज्य के मुख्यमंत्री हैं। संवैधानिक पद पर हैं और उस बीजेपी से हैं, जो चाल, चरित्र और चेहरा की दुहाई देती है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्वाति मालीवाल कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

खट्टर के बयान के जरिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरएसएस और बीजेपी पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि कश्मीरी महिलाओं को लेकर मुख्यमंत्री खट्टर की टिप्पणी घृणित है। उनके टिप्पणी से साफ पता चलता है कि कमजोर, असुरक्षित और दयनीय आदमी के लिए आरएसएस अपने प्रशिक्षण में क्या संदेश देता है। महिलाएं, पुरुषों की संपत्ती नहीं हैं।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी खट्टर के बयान को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने खट्टर के बयान को असंवेदनशील करार देते हुए कहा कि उच्च पदों पर बैठे लोगों को सोचना चाहिए कि वह किस तरह के बयान महिलाओं को लेकर दे रहे हैं। यह बहुत ही दुखद है। ये केवल जम्मू कश्मीर ही नहीं पूरे देश के लिए दुखद है।

खट्टर के बयान से नाराज दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने बयान पर शर्म आनी चाहिए। वह सड़क छाप रोमियो की भाषा बोल रहे हैं। स्वाति मालीवाल का कहना है कि जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर के लोगों को विश्वास दिलाने में लगे हैं कि पूरा देश साथ है वही एक नालायक मुख्यमंत्री अभद्र बातें बोलकर हिंसा भड़का रहा है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत