न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रेन की चपेट में आने से कटे युवक के दोनों पैर, अस्पताल ने बना दिया उन्ही पैरों का तकिया

हरियाणा के फरीदाबाद के एक सिविल अस्पताल से दिल दहलाने देने वाला मामला सामने आया है जहां पैर कट जाने के बाद इलाज के लिए लाए गए मरीज को डाक्टरों ने उसी के पैरों का सिरहाना दे दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Aug 2019 4:42:45

ट्रेन की चपेट में आने से कटे युवक के दोनों पैर, अस्पताल ने बना दिया उन्ही पैरों का तकिया

हरियाणा के फरीदाबाद के एक सिविल अस्पताल से दिल दहलाने देने वाला मामला सामने आया है जहां पैर कट जाने के बाद इलाज के लिए लाए गए मरीज को डाक्टरों ने उसी के पैरों का सिरहाना दे दिया। दरअसल, फरीदाबाद निवासी प्रदीप एक निजी कंपनी में काम करता है। मंगलवार सुबह वह घर से आफिस के लिए निकला था। इसी दौरान ट्रैक पार करते वक्त उसका पैर ट्रेन की पटरी में अटक गया जिसकी वजह से वह वहीं गिर गया। इससे पहले की वो अपना पैर निकाल पाता या मदद के लिए किसी को बुलाता उससे पहले की ट्रैक पर एक सुपर फास्ट गाड़ी आ गई जिसमें प्रदीप ने अपने दोनों पैर गवां दिए।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को फोन कर प्रदीप को पास के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्रदीप के दोनों पैरों को सिरहाना बनाकर स्ट्रचर लिटा दिया और उसका इलाज शुरू कर दिया। जिसके बाद युवक की हालत गंभीर बताते हुए डाक्टरों ने उसे दिल्ली के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। पूरी घटना को एक शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

अस्पताल के पीएमओ डा विनय गुप्ता ने इस घटना पर कहा कि डाक्टर का सबसे पहला कर्तव्य मरीज की जान बचाना होता है और क्योंकि यहां पर सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है, इसलिए मरीज का जल्द उपचार करना जरूरी था। वहीं इस संबंध में जीआरपी के एसएचओ राजपाल ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि किसी व्यक्ति का रेलवे लाइन पर एक्सीडेंट हुआ है जिसकी दोनों टांगे कट गई हैं, लेकिन जब तक वहां पुलिस पहुंची तब तक पीड़ित को एंबुलेंस में ले जा चुके थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत