न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ा सवाल, मांस हलाल का है या झटके का, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला इसका समाधान

मुस्लिम समुदाय हलाल किया हुआ मांस ही खाता है। कुछ ऐसी वेबसाइट्स भी हैं जो हलाल मांस बेचने वाली दुकानों और बाजारों की पहचान करने में लोगों की मदद करती हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Nov 2018 4:47:18

बड़ा सवाल, मांस हलाल का है या झटके का, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला इसका समाधान

मुस्लिम समुदाय हलाल किया हुआ मांस ही खाता है। कुछ ऐसी वेबसाइट्स भी हैं जो हलाल मांस बेचने वाली दुकानों और बाजारों की पहचान करने में लोगों की मदद करती हैं। यह पता लगाना बेहद मुश्किल होता है कि मांस हलाल है या झटका। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इसका समाधान निकालने की कोशिश की है। हैदराबाद के 'नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन मीट' (NRCM) ने एक लैब टेस्ट किया है जिससे यह पता चल सकेगा कि मांस का टुकड़ा इस्लामिक कानून के मुताबिक हलाल किया हुआ है या नहीं। NRCM वैज्ञानिकों ने लैब में हलाल किए गए भेड़ों के मांस की तुलना इलेक्ट्रॉनिक तरीके से काटे गए भेड़ के मांस से की। मॉलेक्यूलर लेवल पर दोनों में फर्क पाया गया। हलाल तरीके में एक खास प्रोटीन समूह में बदलाव देखा गया जबकि इलेक्ट्रॉनिक तरीके से स्लॉटर की गई भेड़ों में यह प्रभाव अलग था। इन बदलावों के आधार पर वैज्ञानिक यह बताने में सफल रहे कि मांस हलाल है या नहीं। वैज्ञानिकों ने दोनों तरह के मांस में ब्लड बायोकेमिकल पैरामीटर और प्रोटीन संरचना की जांच की। वैज्ञानिकों ने दोनों तरह के मांस में मसल्स प्रोटीन में अंतर को समझने के लिए 'डिफरेंस जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस' पद्धति का इस्तेमाल किया। दोनों तरीकों में करीब 46 तरह की प्रोटीन पर प्रभाव देखा गया। वैज्ञानिकों ने यह भी बताया है कि जानवरों में मारे जाने से पहले का तनाव भी हलाल और बिना हलाल किए मांस की पहचान में मदद करेगा।

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह दुनिया भर में इस तरह का पहला हलाल टेस्ट है। बता दें कि हलाल जानवरों को काटने की इस्लामिक प्रक्रिया है। इसमें जानवर की गर्दन पर धारदार हथियार 3 बार चलाते हैं और 3 बार ही बिस्मिल्लाह-अल्लाहु-अकबर पढ़ते हैं। जबकि झटके पद्धति में एक ही बार में जानवर को काटा जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत