न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मामा ने भांजे की हत्या कर किए शव के टुकड़े, बोरी में भरकर फेंका बाहर, मामी से अवैध संबंध पर था शक

एक मामला गुरुग्राम में सामने आया जहां मामा ने पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में अपने ही भांजे की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर दिए और बोरी में भरकर बाहर फेंक दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Oct 2020 10:24:39

मामा ने भांजे की हत्या कर किए शव के टुकड़े, बोरी में भरकर फेंका बाहर, मामी से अवैध संबंध पर था शक

अक्सर देखा जाता हैं कि शक के चलते लोग अपराध का दामन थाम लेते हैं। ऐसा ही एक मामला गुरुग्राम में सामने आया जहां मामा ने पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में अपने ही भांजे की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर दिए और बोरी में भरकर बाहर फेंक दिया। मामा नरेश कुमार उर्फ ऑटो वाले ने अपने भांजे संदीप की हत्या कर शव दो बोरी में डालकर फेंका था। हत्या करने से पहले ऑटो वाले ने अपने भांजे संदीप को काफी अधिक शराब पिलाई थी।

रात को हत्या करने के बाद शव को दो हिस्सों में काटा और बोरी में भर दिया। अगली रात पत्नी व बच्चों के सो जाने के बाद बोरी में भरे शव को ऑटो में डालकर अशोक विहार फेज-2 के खाली प्लॉट में फेंक दिया और अपने गांव चला गया।

पुलिस ने वारदात को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त ऑटो व हथियार बरामद किए जाने हैं। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-1) प्रीतपाल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में ऑटो वाले ने बताया कि दूर की रिश्तेदारी में भांजा संदीप उसके साथ ही बजघेड़ा में किराए पर रहता था। संदीप ने बजघेड़ा चौक पर वैष्णो होटल किया हुआ था।

इसमें संदीप की मामी करीब पांच साल से आठ हजार रुपये महीने पर नौकरी करती थी। ज्यादा बातचीत होने के कारण ऑटो वाले को अपनी पत्नी व भांजे के बीच अवैध संबंध होने का शक हुआ जिसके बाद उसने 13 अक्तूबर की रात को संदीप के साथ बैठकर शराब पी।

संदीप को काफी अधिक शराब पिलाने के बाद अपने घर ले गया। पत्नी व बच्चों को बाहर कमरे में सुला दिया जबकि वह स्वयं संदीप के साथ अंदर कमरे में सो गया। रात को उसकी गर्दन व कंधों पर चाकू से वार कर हत्या कर दी और कमरा अंदर से बंद कर दिया।

सुबह पत्नी व बच्चों के साथ झगड़ा कर उन्हें होटल पर भेज दिया। पत्नी व बच्चों के जाने के बाद उसने कमरे में रखे शव को दो हिस्सों में काटकर दो बोरियों में भरा। उनका मुंह बांध दिया। रात को पत्नी व बच्चों के सोने के बाद दोनों बोरियां ऑटो में रखकर ले गया और अशोक विहार के खाली प्लॉट में फेंक आया। वापस आकर कपड़े और ऑटो को धो दिया। इसके बाद पत्नी व बच्चों को लेकर वह अपने गांव चला गया।

गौरतलब है कि शुक्रवार को सेक्टर-5 थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अशोक विहार फेज-3 में दो बोरी में एक व्यक्ति का शव पड़ा है जिसमें से काफी बदबू आ रही है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए रखवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती