न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुरुग्राम: कोरोना वैक्सीन लेने वाली हेल्थ वर्कर की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कोरोना की वैक्सीन कोविशील्ड (COVISHIELD) दिए जाने के कुछ दिनों बाद गुरुग्राम में 56 साल के एक स्वास्थ्यकर्मी की शुक्रवार सुबह मौत हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Jan 2021 9:49:58

गुरुग्राम: कोरोना वैक्सीन लेने वाली हेल्थ वर्कर की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कोरोना की वैक्सीन कोविशील्ड (COVISHIELD) दिए जाने के कुछ दिनों बाद गुरुग्राम में 56 साल के एक स्वास्थ्यकर्मी की शुक्रवार सुबह मौत हो गई है। डॉक्टरों का कहना है कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके परिवार वालों के अनुसार, 56 साल की राजवंती को शुक्रवार सुबह जब नहीं जागीं तो परिवार वालों को शंका हुई। उन्हें मेदांता अस्पताल (Medanta hospital) ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि जिस दिन राजवंती को यह कोरोना वैक्सीन दी गई थी, उस दिन उनमें कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं देखा गया था।गुरुग्राम के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर वीरेंद्र यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल पाएगी। तब तक यह कह जाना सही नहीं होगा कि वैक्सीन लेने के कारण राजवंती की मौत हो गई।

सहायक प्रशासनिक अधिकारी की हुई मौत

काेविड का टीका लगने के छठे दिन गुरुवार रात सीएमएचओ कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी (एएओ) सुरेशचंद्र शर्मा की माैत हाे गई। हालांकि मेडिकल रिपाेर्ट में माैत का कारण उच्च रक्तचाप, ब्रेनहेमरेज तथा किडनी खराब हाेना बताया है। सीएमएचओ डॉक्टर रामकेश गुर्जर ने बताया कि गुरुवार रात आठ बजे सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुरेशचंद्र शर्मा का ब्रेन हेमरेज से गीतांजली मेडिकल काॅलेज उदयपुर में निधन हाे गया। उन्हें लंबे समय से उच्च रक्तचाप व किडनी की बीमारी थी। 3 साल से नडियाद (गुजरात) से उपचाररत थे। 20 जनवरी को शाम 7 बजे खाना खाते समय उल्टी हुई। फर्श पर गिरकर बेहोश हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय लाया, जहां फिजिशियन डॉक्टर अनीश जैन ने गंभीर हाेने पर उदयपुर रैफर किया। गीतांजली मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। वेंटीलेटर पर थे। जिनका गुरुवार काे निधन हो गया। सीएमएचओ कार्यालय में जिला एईएफआई कमेटी की बैठक हुई। इसमें बताया कि शर्मा का निधन ब्रेन हेमरेज, उच्च रक्तचाप व किडनी खराब हाेने से निधन हुआ।

यूपी में वार्ड ब्वाय की हुई मौत

इससे पहले यूपी के मुरादाबाद में एक वार्ड ब्वाय की कोरोना वैक्सीन लेने के कुछ दिनों बाद मौत का मामला सामने आया था, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी।

भारत में देशव्यापी टीकाकरण का कार्यक्रम पिछले शनिवार से शुरू हुआ था। पहले चरण में तीन करोड़ हेल्थ वर्करों और फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया जाना है। इसके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को यह वैक्सीन दी जाएगी। सभी को वैक्सीन की दो खुराक दी जानी है। देश में अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। भारत में कोविशील्ड (COVISHIELD) और कोवैक्सीन (COVAXIN) का टीका लगाया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल