न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जज की पत्नी और बेटे को गोली मारने का नहीं था प्लान, गुस्से में आकर सिपाही ने उठाया यह कदम : गुरुग्राम पुलिस

गुरुग्राम में जज कृष्णकांत की पत्नी और बेटे को गोली मारने वाले हरियाणा पुलिस के सिपाही महिपाल ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Oct 2018 3:48:37

जज की पत्नी और बेटे को गोली मारने का नहीं था प्लान, गुस्से में आकर सिपाही ने उठाया यह कदम : गुरुग्राम पुलिस

गुरुग्राम में जज कृष्णकांत की पत्नी और बेटे को गोली मारने वाले हरियाणा पुलिस के सिपाही महिपाल ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरन बताया कि गनर महिपाल पिछले डेढ़ सालों से जज का पीएसओ था। उन्होंने बताया कि एसआईटी की टीम लगातार आरोपी महिपाल से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह जज की फैमिली को मार्केट में छोड़कर चला गया था। वह काफी देर बाद वापस आया। इस पर जज की पत्नी ने उसे डांटा।

इससे महिपाल को गुस्सा आ गया और उसने जज के परिवार पर गोलियां चला दी। महिपाल ने पहले से कोई हत्या का प्लान नहीं बनाया था। पुलिस के मुताबिक महिपाल ने खुद कबूल किया है कि जज का परिवार बहुत अच्छा था। महिपाल ने पुलिस को पूछताछ में ये भी बताया कि जज के परिवार ने कभी उसे परेशान नहीं किया। वहीं महिपाल ने वारदात के बाद भागने की पूरी कोशिश की थी। महिपाल जज के बेटे ध्रुव को उठाकर इसलिए ले जा रहा था क्योंकि वो सबूत मिटाना चाहता था।

जज के परिवार ने नहीं किया सिपाही को परेशानः पुलिस

इस हमले में जज की बीवी की मौत हो चुकी है, जबकि बेटे ध्रुव की स्थिति बेहद गंभीर है। उस दिन घटना के डेढ़ घंटे के भीतर महिपाल को ग्वाल पहाड़ी नाके पर पकड़ लिया था। महिपाल ने शुरुआत में ही अपना जुर्म कुबूल कर लिया था। डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सिपाही महिपाल ने बताया कि जज के परिवार ने कभी कोई परेशान नही किया।महिपाल ने खुद कबूल किया कि जज का परिवार अच्छा है।डीसीपी सुलोचना गजराज और डीसीपी सुमित कुहाड़ ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कोर्ट से गुजारिश करेंगे कि महिपाल को सख्त से सख्त सजा मिले। महिपाल मार्किट में इधर उधर चला गया, जिसके बाद ध्रुव ने उसको पूछा तो इनकी बहस हुई जिसके बाद महिपाल ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, जज ने बताया कि महिपाल को कभी दुखी नही किया। उस दिन गाड़ी की चाबी मांगने पर गुस्से में महिपाल ने घटना को अंजाम दिया।पुलिस को आशंका है कि महिपाल का शार्ट टेम्पर्ड का नेचर रहा होगा। महिपाल ने खुद जज साहब की बहुत तारीफ की है।

बता दें कि गुरुग्राम के सेक्टर-49 के बाजार में शनिवार देर शाम हमलावरों ने एक एडिशनल सेशन जज की पत्‍नी और बेटे को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी सरकारी गनर को गिरफ्तार कर लिया है। जज की बीवी और बेटे पर हमला तब हुआ, जब वो मार्केट में खरीदारी के लिए घूम रहे थे। दोनों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पत्‍नी की मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत