न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुरुग्रामः जज की पत्नी और बेटे को कॉन्सटेबल ने मारी गोली, लात-घूंसों से मारा, गालियां भी दी

38 साल का कॉन्स्टेबल महिपाल ने एडिशनल सेशन जज की पत्नी और बेटे पर गोली चलाई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Oct 2018 10:08:28

गुरुग्रामः जज की पत्नी और बेटे को कॉन्सटेबल ने मारी गोली, लात-घूंसों से मारा, गालियां भी दी

गुरुग्राम के आर्केडिया मार्केट में शनिवार की शाम आम नहीं थी। लोग सामान्य वीकेंड की तरह शॉपिंग करने निकले थे लेकिन अचानक वहां गोलियां चलने लगी कई लोग चीखते-चिल्लाते दिखे तो कुछ एक-दूसरे से पुलिस बुलाने को कहते दिखे। अचानक शाम का खुशनुमा मौसम चीख चिल्लाहट में बदल गया। 38 साल का कॉन्स्टेबल महिपाल ने एडिशनल सेशन जज की पत्नी और बेटे पर गोली चलाई थी।

आरोपी ने न सिर्फ जज कृष्ण कांत की पत्नी और बेटे पर गोली चलाई बल्कि उसने दोनों पर लात-घूंसे भी चलाए। एक सीसीटीवी फुटेज में वह जज के नाबालिग बेटे को बेरहमी से घसीटते दिख रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांत कि पत्नी ऋतु पर गोली चलाने के बाद महिपाल ने उसे लात से कई बार मारा। जब बेटे ध्रुव ने उसे रोकने की कोशिश की तो महिपाल ने उस पर बंदूक तान दी और उस पर तीन गोलियां चलाई। बता दें कि महिपाल की तैनाती जज और उनके परिवार की सिक्योरिटी में की गई थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिपाल ने पास ही मौजूद पुलिस के दल पर भी गोली चलाई लेकिन उसका निशाना चूक गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बार-बार कह रहा है कि उस पर भूत सवार था। पुलिस कमिश्नर केके राव ने इस संबंध में अखबार से कहा, "आरोपी मानसिक रूप से स्थिर नहीं लग रहा है। हम उसका मेडिकल कराने पर विचार कर रहे हैं।" महिपाल के खिलाफ सेक्टर 50 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे मां-बेटे शॉपिंग के लिए आर्केडिया मार्केट गए थे। पुलिस के मुताबिक महिपाल ने स्वीकार किया है कि वह काफी परेशान था और दिनभर परिवार के इशारे पर इधर-उधर भागना उसे पसंद नहीं था। उसने कहा कि उसे लगता है कि घटना के वक्त उस पर बुरे साए का असर था।

चार-पांच दिन से मांग रहा था छुट्टी

आरोपी महिपाल पिछले चार-पांच दिनों से जज से छुट्टी मांग रहा था। छुट्टी नहीं मिलने से वह परेशान था। पुलिस का मानना है कि उसने डिप्रेशन में यह कदम उठाया हो।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन