न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

3 साल से बीमार था 17 साल का बेटा, एकादशी का मुहूर्त देख मां ने उतारा मौत के घाट

गुजरात के राजकोट में रहने वाली एक महिला ने 3 साल से बीमार 17 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। इसमें सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात जो सामने आई है वह यह कि महिला ने एकादशी का मुहूर्त देख अपने बेटे की हत्या करी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Apr 2020 1:26:05

 3 साल से बीमार था 17 साल का बेटा, एकादशी का मुहूर्त देख मां ने उतारा मौत  के घाट

गुजरात के राजकोट में रहने वाली एक महिला ने 3 साल से बीमार 17 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। इसमें सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात जो सामने आई है वह यह कि महिला ने एकादशी का मुहूर्त देख अपने बेटे की हत्या करी।

राजकोट के रणछोड़वाड़ी की गली नम्बर 7 में रहने वाले 17 वर्षीय प्रिंस किशोर भाई डागरिया को बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल लाया गया, यहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया। प्रिंस की मां दक्षा बेन ने पुलिस को बताया कि उसका बीमार बेटा बिस्तर से गिर गया, जिससे वह बेहोश हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिससे पता चला कि प्रिंस की मौत गला दबने से हुई है। उसकी हत्या की गई है। जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में कबूली हत्या

दक्षा बेन ने पुलिस को पहले तो खूब घुमाया, पर जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने बेटे की हत्या का अपराध कुबूल कर लिया। उसने बताया कि 3 साल से प्रिंस के मस्तिष्क में गांठ थी, राजकोट-अहमदाबाद में इलाज चल रहा था। एक ऑपरेशन भी हुआ था। कुछ समय से उसे बोलने-सुनने में तकलीफ हो रही थी। वह बिस्तर पर ही था। वह बेटे की खूब सेवा करती। पर बेटे का दु:ख उससे नहीं देखा गया। तब उसने उसे मार डालने का विचार किया।

ऐसे दी वारदात को अंजाम

शनिवार की सुबह 8:30 बजे पति किशोर भाई क्रांति मानव सेवा ट्रस्ट में सेवा काम के लिए घर से निकले। तब घर में प्रिंस और उसकी मां दक्षा बेन के अलावा कोई नहीं था। इसके पहले मां ने एकादशी का मुहुर्त देखा, ताकि बच्चे के प्राण शुभ मूहूर्त में जाएं। इसके बाद दक्षा बेन ने बेटे को बिस्तर से नीचे लाकर सुलाया। उसके बाद अपने दुपट्‌टे से रस्सी बनाई। रस्सी का एक सिरा सिलाई मशीन से बांधा, फिर प्रिंस के गले में गोल-गोल बांधकर उसके दूसरे सिरे को खींच दिया, जिससे दम घुटने से प्रिंस की मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद दक्षा बेन ने पति को फोन पर बताया कि प्रिंस बिस्तर से गिर गया है। इसके बाद झूठी कहानी गढ़कर बेटे की मौत का विवरण बताया। पति किशोर भाई हीरा कारखाने में काम करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल

एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति

राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर