न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी का आठवां सवाल : गुजरात में 39 प्रतिशत बच्चे कुपोषण का शिकार

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि गुजरात में 39 फीसदी बच्चे कुपोषण का शिकार हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Dec 2017 10:19:05

राहुल गांधी का आठवां सवाल : गुजरात में 39 प्रतिशत बच्चे कुपोषण का शिकार

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि गुजरात में 39 फीसदी बच्चे कुपोषण का शिकार हैं और वह यह जानना चाहते हैं कि क्या यह राज्य में भाजपा सरकार की स्वास्थ्य सेवा नीति का 'चमत्कार' है? यह कांग्रेस की रणनीति के तहत राहुल गांधी का आठवां प्रश्न था। कांग्रेस की रणनीति है कि राहुल गांधी गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रोज एक सवाल पूछेंगे।

राहुल गांधी ने भुज के सरकारी अस्पताल को अदानी ग्रुप को उनके मेडिकल कॉलेज के लिए पट्टे पर देने के फैसले पर भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को फटकार लगाई।

अपने ट्वीट में कांग्रेस नेता ने कहा, "गुजरात में 39 फीसदी बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। शिशु मृत्यु दर प्रति 1000 पर 33 है, स्वास्थ्य सेवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है और चिकित्सकों की कमी है।"

राहुल ने कहा, "भुज में एक सरकारी अस्पताल को 99 वर्ष के लिए एक मित्र (अदानी समूह) को पट्टे पर दे दिया गया। क्या यही आपकी स्वास्थ्य सेवा नीति का चमत्कार है?"

वही इससे पहले मंगलवार को राहुल ने प्रधानमंत्री पर 7वां सवाल दागा था, लेकिन इसमें उन्होंने जो आंकड़े दिए, उनमें गणित की गलती कर बैठे थे। राहुल की इस गलती को बीजेपी ने तुरंत लपक लिया और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सवालों से पहले राहुल गांधी के होमवर्क पर सवाल उठा दिया था। दरअसल कांग्रेस नेता ने महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ट्वीट किया था, लेकिन इससे उल्टे उनके 'गणित ज्ञान' पर सवाल उठ गए। हालांकि राहुल गांधी ने करीब साढ़े 3 घंटे बाद एक और ट्वीट कर गलती सुधारने की कोशिश की।

गुजरात में 9 और 14 दिसम्बर को मत डाले जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत