न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात: पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा, छात्रा के साथ पहले किया अननैचरल सेक्स फिर फांसी पर लटकाया

डॉक्‍टरों ने र‍िपोर्ट में बताया कि पहले छात्रा को घसीटा गया, अननैचरल सेक्स करने के बाद उसे फांसी पर लटका दिया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Jan 2020 12:33:28

गुजरात:  पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा, छात्रा के साथ पहले किया अननैचरल सेक्स फिर फांसी पर लटकाया

गुजरात के अरावली जिले के मोदसा कस्‍बे में से 1 जनवरी को 19 साल की छात्रा लापता हो गई थी। 5 जनवरी को पेड़ से लटकता हुआ उसका शव मिला था। हत्‍या के 4 दिन बाद 9 जनवरी को शव का अंतिम संस्‍कार किया गया। वही अब छात्रा की मौत के मामले में दूसरी पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। हालाकि, पोस्‍टमॉर्टम की इस दूसरी र‍िपोर्ट ने पहली र‍िपोर्ट पर गंभीर सवाल उठा दिया है जिसमें कहा गया था कि बलात्‍कार या मर्डर के कोई लक्षण नहीं हैं। दूसरी र‍िपोर्ट में पता चला कि उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई थीं। डॉक्‍टरों ने र‍िपोर्ट में बताया कि पहले छात्रा को घसीटा गया, अननैचरल सेक्स करने के बाद उसे फांसी पर लटका दिया गया।

पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मलाशय का एक हिस्‍सा एनल कनाल से बाहर आ गया था। इसके अलावा लाल रंग का असामान्‍य खरोंच चेस्‍ट के बायें हिस्‍से में ऊपरी भाग में पाया गया। यही नहीं छात्रा के बायें कंधे में भी खरोंच के निशान हैं और बायें अंगूठे में चोट पाई गई। रिपोर्ट के मुताबिक गले पर चोट के न‍िशान से यह पता चलता है कि उसे जबरन फांसी पर लटकाया गया। छात्रा को मारने से पहले हत्‍यारों ने उसे घसीटा था और बाद में उसे फांसी पर लटका दिया। उधर, इस मामले की जांच कर रहे सीआईडी क्राइम के अधिकारियों ने भी कहा कि पीड़‍िता के शरीर पर खरोंच के निशान से संकेत मिलता है कि लड़की को पहले घसीटा गया, फिर रेप करने के बाद हत्‍या कर दी गई।

बता दे, हत्‍याकांड के बाद गांव के लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। यही नहीं ट्विटर पर हजारों की संख्‍या में लोगों ने ट्वीट कर न्‍याय देने की मांग की थी। इससे जुडे़ हैशटैग टॉप 10 में ट्रेंड कर गए थे। बॉलिवुड ऐक्टर रितेश देशमुख ने भी ट्वीट करते हुए छात्रा के परिजनों को इंसाफ की मांग की थी। देशमुख ने ट्वीट में लिखा, '19 साल की एक लड़की को अगवा, गैंगरेप, और हत्या करने के बाद पेड़ पर लटका दिया जाता है। वह किसी भी धर्म या जाति की हो केवल इतना याद रखिए कि वह एक युवा लड़की थी, जिसकी जिंदगी में अभी उम्मीद और आकांक्षाएं थीं। दोषियों को सार्वजनिक रूप से लटका देना चाहिए।'

वहीं पुलिस ने बिमल भारवाड, उसके दोस्‍तों दर्शन भारवाड, सतीश भारवाड और जिगर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनमें से तीन लोगों ने पुलिस के सामने आत्‍मसमर्पण कर दिया है जबकि एक आरोपी सतीश भारवाड अभी फरार चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका