Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात सरकार ने ड्रैगन फ्रूट का नाम बदलकर किया 'कमलम', CM रूपाणी बोले-इसमें कुछ भी राजनीतिक नहीं

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ड्रैगन फ्रूट का नाम बदलकर 'कमलम' रखने का फैसला किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Jan 2021 9:17:19

गुजरात सरकार ने ड्रैगन फ्रूट का नाम बदलकर किया 'कमलम', CM रूपाणी बोले-इसमें कुछ भी राजनीतिक नहीं

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ड्रैगन फ्रूट का नाम बदलकर 'कमलम' रखने का फैसला किया है। मंगलवार को रूपानी ने कहा, 'राज्य सरकार ने ड्रैगन फ्रूट का नाम बदलने का फैसला किया है। फल का बाहरी आकार कमल जैसा होता है, इसलिए ड्रैगन फ्रूट का नाम बदलकर कमलम रखा जाएगा।'

उन्होंने कहा 'चीन के साथ जुड़े ड्रैगन फ्रूट का नाम हमने बदल दिया है।' मुख्यमंत्री बागवानी विकास मिशन के शुभारंभ के दौरान मंगलवार को मीडिया के साथ बातचीत करते हुए यह बात कही। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि हमने ड्रैगन फ्रूट के पेटेंट को 'कमलम' कहे जाने के लिए आवेदन किया है, लेकिन अब तक हम गुजरात सरकार ने फैसला किया है कि हम फल को कमलम कहेंगे।
बता दे, गुजरात वन विभाग के जरिए इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चरल रिसर्च को इस फल का नाम कमलम करने के लिए एक याचिका भी भेजी गई है. यह फल कमल जैसा लग रहा है और किसान इसे कमल फल के तौर पर जान रहे हैं, इसीलिए इसको कमलम नाम देने की दरखास राज्य सरकार के जरिए की गई है.

बता दे, संस्कृत में कमलम का अर्थ है कमल। हाल के वर्षों में तेजी से लोकप्रिय ड्रैगन फ्रूट एक अनोखे रूप और स्वाद के साथ एक उष्णकटिबंधीय फल है। gujarat,gujarat news,vijay rupani,dragon fruit,kamlam,dragon fruit name change,news इसमें कुछ भी राजनीतिक नहीं

रूपाणी ने कहा कि 'भले ही यह फल ड्रैगन फ्रूट के रूप में जाना जाता है, यह उचित नहीं लगता। कमलम शब्द एक संस्कृत शब्द है और फल में कमल का आकार होता है, इसलिए हमने इसे कमलम कहने का फैसला किया है और इसमें कुछ भी राजनीतिक नहीं है।' रूपाणी ने कहा, 'कमलम शब्द से किसी को भी चिंतित नहीं होना चाहिए।' बता दें कमल भाजपा का प्रतीक है और गांधीनगर में राज्य भाजपा मुख्यालय का नाम भी 'श्री कमलम' है।

इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है

आपको बता दे, ड्रैगन एक फ्रूट की किस्म है जो साउथ अमेरिका में पाया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम हिलोकेरेस अंडटस है। यह एक किस्म की बेल पर लगने वाला फल है, जो कैक्टेसिया फैमिली से संबंधित है। इसके तने गूदेदार और रसीले होते हैं। ड्रैगन फ्रूट में ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स, फाइबर्स और विटमिन सी पाया जाता है। यह कई गंभीर बीमारियों से रिकवरी में मदद करता है। ड्रैगन फ्रूट में बीटा कैरोटीन और लायकोपीन भी पाया जाता है। कैरोटिनॉइड रिच फूड लेने से कैंसर और हार्ट डिजीज का खतरा कम रहता है। ड्रैगन फ्रूट आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है साथ ही आपका पेट भी ठीक रखता है। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो भी ड्रैगन फ्रूट आपके लिए बेस्ट है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका