न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जीएसटी काउंसिल देने जा रही है बड़ा तोहफा, ये चीजें हो सकती हैं सस्ती!

जीएसटी (GST) काउंसिल की अगले हफ्ते होने वाली बैठक में सीमेंट जैसी निर्माण कार्य में काम आने वाली वस्तुओं पर कर दर में कटौती हो सकती है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Dec 2018 12:37:02

जीएसटी काउंसिल देने जा रही है बड़ा तोहफा, ये चीजें हो सकती हैं सस्ती!

जीएसटी (GST) काउंसिल की अगले हफ्ते होने वाली बैठक में सीमेंट जैसी निर्माण कार्य में काम आने वाली वस्तुओं पर कर दर में कटौती हो सकती है। काउंसिल घर बनाने में प्रयोग होने वाली प्रमुख सामग्री सीमेंट पर 28 फीसदी टैक्स स्लैब को पूरी तरह से खत्म करने जा रही है। अब यह 18 फीसदी के टैक्स स्लैब के दायरे में आ जाएगा। रियल्टी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सरकार यह कदम उठाने जा रही है।

काउंसिल उन्हीं वस्तुओं को 28 प्रतिशत जीएसटी दरें की श्रेणी में रखे जाने का विचार है, जिनका यूज लग्जरी के लिए किया जाता है और जो अहितकर हैं। इनमें सिगरेट, तांबकू गुट्खा आदि है।

जीएसटी परिषद की अगली बैठक 22 दिसंबर को होगी। अगर ऐसा होता है तो फिर लंबे समय से बेहाल पड़े रियल इस्टेट सेक्टर में नई जान आ सकती है। घर बनाने की लागत में सबसे ज्यादा पैसा सीमेंट, सरिया और पेंट में जाता है। इसके अलावा मजदूरी भी होती है, जिसमें पैसा खर्च होता है। रियल इस्टेट में मंदी के चलते अभी कई लोग बेरोजगार हो गए हैं। टैक्स कम होने से एक बार फिर से कई रुके हुए प्रोजेक्ट फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

सस्ता हो सकता है सीमेंट- सीमेंट फिलहाल 28 फीसदी जीएसटी के साथ एक बोरी सीमेंट की कीमत 300 रुपए है। अगर टैक्स घटकर 18 फीसदी पर आ जाता है तो एक बोरी सीमेंट की कीमतें 275-280 रुपए आ सकती है। यानी प्रति बैग 20-25 रुपए का फायदा होगा।

पेंट और वार्निश पर जीएसटी दर घटाई

जीएसटी काउंसिल ने पहले ही पेंट और वार्निश पर जीएसटी दर को घटाकर के 18 फीसदी कर चुकी है। अभी तक कुल 191 वस्तुओं को 28 फीसदी के स्लैब से बाहर कर 18 फीसदी के स्लैब में लाया जा चुका है। पहले इनमें 226 वस्तुएं थीं। अभी 28 फीसदी जीएसटी स्लैब में 35 वस्तुएं हैं। इनमें सीमेंट के अलावा वाहन, ऑटोमोबाइल पार्ट्स, टायर, याट, एयरक्राफ्ट, कोल्ड ड्रिंक्स, तंबाकू, सिगरेट और पान मसाला जैसी वस्तुएं शामिल हैं।

उच्च कर श्रेणी में आने वाले 35 चीजों में सीमेंट, वाहनों के कल-पुर्जे, टायर, वाहनों के उपकरण, मोटर वाहन, विमान, सट्टा और तंबाकू, सिगरेट और पान मसाला जैसी अहितकर वस्तुएं शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि सीमेंट पर जीएसटी दर घट सकती है, जिससे आवास और निर्माण उद्योग को गति मिलेगी। साथ ही रोजगार बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

ऐसे मिलेगा 15 हजार रुपये का लाभ


रियल एस्टेट विशेषज्ञों के अनुसार सीमेंट सस्ता होने के बाद 1000 वर्गफीट का घर बनाने की लागत 16,500 रुपये तक कम होगी। प्रचलित मापदंडों के अनुसार इतना बड़ा घर बनाने में 500 बोरी सीमेंट लगती है। वर्तमान दर पर यह 1.6 लाख रुपये की आएगी।

10 फीसदी जीएसटी घटा तो 23 दिसंबर से इसके लिए केवल 143,500 रुपए ही देने होंगे। ठेके पर घर बनवा रहे हैं तो वर्तमान दरों के हिसाब से निर्माण लागत 165 रुपये प्रति वर्गफीट तक घटेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
‘रणछोड़ अखिलेश’ कहकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, सीएम बनने के बयान पर घेरा
‘रणछोड़ अखिलेश’ कहकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, सीएम बनने के बयान पर घेरा
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल