न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कमर कसी, हेल्पलाइन नंबर किया जारी

भारत सरकार कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। इसलिए आज शनिवार को दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों और एक्सपर्ट्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Jan 2020 6:01:08

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कमर कसी, हेल्पलाइन नंबर किया जारी

चीन में फैले खतरनाक कोरोना वायरस ने अब धीरे-धीरे दूसरे मुल्कों को भी अपनी जद में लेना शुरू कर दिया है। भारत, थाईलैंड, अमेरिका, ताइवान, जापान, वियतनाम, सिंगापुर और यूरोप में इस वायरस ने कदम रख दिए है। ऐसे में भारत सरकार कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। इसलिए आज शनिवार को दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों और एक्सपर्ट्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में कोरोना वायरस के संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय पहले ही देशभर के एयरपोर्ट को एडवाइजरी जारी कर चुका है और जो भी चीन से आने वाली फ्लाइट थीं, उनमें सवार सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग पहले से ही की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने विशेषज्ञों की टीमों का गठन किया है। यह टीमें रविवार से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए जो इंतजाम किए गए हैं उनका आकलन करेंगे। ये टीम दिल्ली एयरपोर्ट के साथ ही कोलकाता, चेन्नई, मुम्बई, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोची एयरपोर्ट पर बचाव इंतजाम को देखेगी। केंद्रीय टीमें एयरपोर्ट के अलावा राज्यों में अलग से जाएंगी और कोरोना वायरस के मरीजों के लिए अलग से इन्तजाम करने में मदद करेंगी।

केंद्र सरकार ने एनसीडीसी का कॉल सेंटर जारी किया है। कॉल सेंटर का नंबर है 011-23978046। डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि हर दिन सरकार हालात की समीक्षा कर रही है। अभी तक भारत में कोई भी मामला कोरोना वायरस का कन्फर्म नहीं हुआ है। कुछ लोगों को अलर्ट के तौर पर निगरानी में जरूर रखा गया है लेकिन किसी भी तरह के संभावित हालात से निपटने के लिए हम राज्य सरकारों के साथ तालमेल करके तैयारी कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने चीन से आने वाले यात्रियों से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी वक्त, किसी तरह इस बीमारी के लक्षण महसूस होते हैं तो तुरंत संबंधित स्वास्थ्य केंद्र में रिपोर्ट करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर