न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : गोतस्करों ने की पुलिस पर फायरिंग, तीन गाड़ियों में भरकर ले जा रहे थे गोवंश

देखने को मिला भरतपुर में जहां गोतस्कर तीन गाड़ियों में गाेवंश भरकर ले जा रहे थे और पुलिस ने कारवाई की तो पुलिस पर फायरिंग कर भाग गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 12 Nov 2020 8:01:05

राजस्थान : गोतस्करों ने की पुलिस पर फायरिंग, तीन गाड़ियों में भरकर ले जा रहे थे गोवंश

बदमाशों के बखौफ मंसूबे पुलिस पर भी भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला भरतपुर में जहां गोतस्कर तीन गाड़ियों में गाेवंश भरकर ले जा रहे थे और पुलिस ने कारवाई की तो पुलिस पर फायरिंग कर भाग गए। तस्कर गाड़ियों को वहीँ छोड़ गए। स्कॉर्पियो में गोतस्करों को लेकर भागने वाले ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ लिया व उसकी गाड़ी बरामद कर ली। पुलिस ने तीन गाड़ियों से 26 गोवंश व 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि गाेतस्करों की गाड़ियां गुलपाड़ा की तरफ आने वाली हैं। इस पर तड़के गुलपाड़ा जट्टबास मार्ग पर नाकेबंदी की गई।

इसी दौरान जट्टबास की तरफ से तीन टाटा 407 गाड़िया आयी व पुलिस पर फायरिंग करते हुए लोहे के सरकारी बेरिक गेटों को तोड़ते हुए भाग निकले, लेकिन गाड़ियों के टायरों में पुलिस द्वारा लगाए गए लोहे की कांटे लगने से पंचर हो गयी और गोतस्कर गाड़िया छोड़कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकले।

पुलिस ने भागे हुए बदमाशों की पहचान की जीराहेड़ा जुरहरा निवासी अरशद पुत्र कासम, मुबारिक पुत्र कासम, आलम पुत्र मुद्दी, मुबीन उर्फ क़ुर्बिला, साहिब उर्फ शहीद, आसिब पुत्र लल्लू, कनवाड़ी निवासी हन्नी उर्फ हनीफ, मंगल उर्फ आबिद, यूसुफ पुत्र दीनू, फतेहपुर पहाड़ी निवासी तौफीक पुत्र रफीक, रत्ती पुत्र खड्डी, सल्लम पुत्र दीनू, घाटमिका निवासी इकलास उर्फ काला, सद्दाम पुत्र कासम, फारुख पुत्र अर्जुन, कासम पुत्र जुहरु, सिंगार पुन्हाना निवासी इस्ताक उर्फ नंन्दड के रूप में की।

पुलिस द्वारा तस्करों की गाड़ियों की तलाशी लेने पर इनमें 16 गायें व 10 बैल ठूंस-ठूंस कर भर पाए गए, साथ ही 40 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई। इन वाहनों में भरे गए गोपंश में से एक गाय व एक बैल मृत मिले। दोपहर को पुलिस गोतस्करों की तलाश कर रही थी तो सूचना मिली कि गोतस्कर जिस गाड़ी में बैठकर भागे हैं वह गाड़ी गोपालगढ़ से सीकरी की तरफ आ रही है।

इस पर संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका गया। इसके चालक जीराहेड़ा निवासी तसब्बर पुत्र दूल्ली को गिरफ्तार कर लिया। इसने बताया कि वह वह अपनी गाड़ी से गोतस्करों के रास्ते मे पुलिस की चेकिंग करता है और यदि गोतस्करों की गाड़ी पकड़ी जाती है तो उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाता है। पुलिस ने गाेवंश को जयश्री गोशाला भेज दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत