न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोरखपुर : डोमिनगढ़ स्टेशन के पास पटरी से उतरी काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस, रेल यातायात बाधित

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में डोमिनगढ़ स्टेशन के पास गुरुवार को काठगोदाम से हावड़ा जा रही काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13020) पटरी से उतर गई हालाकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Oct 2018 4:06:19

गोरखपुर : डोमिनगढ़ स्टेशन के पास पटरी से उतरी काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस, रेल यातायात बाधित

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में डोमिनगढ़ स्टेशन के पास गुरुवार को काठगोदाम से हावड़ा जा रही काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13020) पटरी से उतर गई हालाकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। दोपहर करीब एक बजे एक्सप्रेस डोमिनगढ़ स्टेशन पास कर रही थी तभी यार्ड में इंजन से पीछे वाले एसएलआर कोच के चार पहिए पटरी से उतर गए। अन्य बोगियां पटरी पर ही हैं। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे है। मौके पर रेल अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए है। कोच को पटरी पर लाने का प्रयास शुरू हो गया है। हालाकि अभी तक कारणों का पता नहीं चला है।

बुधवार को न्यू फरक्का एक्सप्रेस उतरी थी पटरी से

- उत्तर प्रदेश में रायबरेली के पास बुधवार की सुबह न्यू फरक्का एक्सप्रेस के पटरी से उतरने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई थी तथा करीब 24 अन्य घायल हो गए।
- पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन स्टेशन से नई दिल्ली जा रही ट्रेन का इंजन और आठ डिब्बे बुधवार की सुबह करीब छह बजे उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में हरचन्दपुर के बाबापुर के पास पटरी से उतर गए थे।
- इस हादसे में पांच यात्रियों अजय कुमार पुरी (45), अनीता (45), शम्भू (20), रीता (एक) तथा दिनेश (दो) की मौत हो गई। सभी मृतक बिहार के रहने वाले थे। दुर्घटना में करीब 24 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

इस साल की दूसरी सबसे बड़ी रेल दुर्घटना

- बुधवार को न्यू फरक्का एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना इस साल की दूसरी सबसे बड़ी रेल दुर्घटना है।
- इस साल की पहली बड़ी रेल दुर्घटना 26 अप्रैल को हुई थी जब उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर एक स्कूल वैन ट्रेन की चपेट में आ गई थी जिसमें 13 स्कूली बच्चे मारे गए थे।
- सितंबर 2017 और अगस्त 2018 के बीच हुई 75 रेल दुर्घटनाओं में 40 लोग मारे गए हैं।
- सितंबर 2016 और अगस्त 2017 के बीच 80 रेल दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 249 लोग मारे गए।
- नवंबर 2016 में कानपुर के पास इंदौर-पटना एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना में 150 से ज्यादा यात्री मारे गए थे।
- सितंबर 2017 और अगस्त 2018 के बीच रेल हादसों में 40 लोगों ने अपनी जान गंवाई।
- अगस्त 2017 में उत्कल एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के कारण 22 लोग मारे गए थे।
- सितंबर 2013 और अगस्त 2014 के बीच 139 रेल हादसों में 275 लोगों ने जान गंवाई थी
-सितंबर 2014 और अगस्त 2015 के बीच 108 रेल हादसों में 196 लोग मारे गए थे।
- वर्ष 2017-18 में बाकी 36 मौतें अन्य कारणों से हुई जिनमें मानवरहित लेवल क्रॉसिंग पर दुर्घटना में 28 जानें गईं, मानवयुक्त लेवल क्रॉसिंग पर दुर्घटना में छह मौतें हुईं, एक व्यक्ति की मौत डिब्बे में आग लगने से हुई जबकि एक की मौत किसी अन्य दुर्घटना में हुई। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत