न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo : गूगल ने यौन शोषण के आरोपों के चलते दो साल में 48 कर्मचारियों को निकाला, इनमें 13 वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल

गूगल ने गुरुवार को कहा कि यौन उत्पीड़न के आरोपों के तहत कंपनी अपने 48 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Oct 2018 9:36:47

#MeToo : गूगल ने यौन शोषण के आरोपों के चलते दो साल में 48 कर्मचारियों को निकाला, इनमें 13 वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल

गूगल ने गुरुवार को कहा कि यौन उत्पीड़न के आरोपों के तहत कंपनी अपने 48 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी है। इनमें 13 वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। कंपनी के कर्मचारियों को जारी किए गए पत्र में कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव सुंदर पिचाई ने कहा है कि ऐसे अनुचित आचरण के लिए कंपनी 'कठोर फैसले' ले रही है। चिट्ठी के अनुसार साल 2016 से अब तक 48 लोगों को कंपनी से निकाला जा चुका है। कंपनी ने यह कदम न्यूयॉर्क टाइम्स (एनवाईटी) की रिपोर्ट के बाद उठाया।

कंपनी की ओर से यह चिट्ठी अमेरिकी अखबार NewYork Times की उस रिपोर्ट के जवाब में जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि अनुचित आचरण के आरोपों का सामना कर रहे एंड्रॉइड क्रिएटर एंडी रुबिन को कंपनी से निकालने के लिए 90 मिलियन डॉलर (6.59 अरब रुपए) दिए गए।

एनवाईटी ने कोर्ट में दर्ज शिकायत और इंटरव्यू के आधार पर बताया कि एंडी रुबिन उन तीन वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल हैं, जिन पर पिछले दशक में यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगे और गूगल ने उनका बचाव किया। अखबार के अनुसार रुबिन के प्रवक्ता ने इन आरोपों से इनकार किया है। प्रवक्ता सैम सिंगर ने कहा कि रुबिन ने साल 2014 में एक कैपिटल फर्म 'प्लेग्राउंड' लॉन्च करने के लिए गूगल छोड़ने का फैसला किया था। पिचाई के पत्र में कहा गया है कि Google 'सुरक्षित और समावेशी कार्यस्थल' प्रदान करने के बारे में 'गंभीर' है। पिचाई की चिट्ठी में कहा गया है, 'हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम यौन उत्पीड़न या अनुचित आचरण के बारे में आई हर शिकायत की समीक्षा करते हैं, हम जांच और कार्रवाई करते हैं।'

गूगल ने पिचाई की ओर से सभी कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा। इसमें बताया गया कि पिछले दो साल में कंपनी यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे 48 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी है। किसी भी आरोपी कर्मचारी को एग्जिट पैकेज नहीं दिया गया।

पिचाई ने कहा, ‘‘पिछले कुछ सालों में हमने कई बदलाव किए हैं। इसमें गलत व्यवहार करने वालों के लिए सख्ती से पेश आना भी शामिल है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में रुबिन या किसी अन्य के बारे में स्पष्ट तौर पर नहीं लिखा गया है।’’

पिचाई के मुताबिक, ‘‘हम सुरक्षित वर्कप्लेस उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हम आश्वस्त करना चाहते हैं कि यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार की हर एक शिकायत का रिव्यू किया जाता है। हम हर मामले की जांच करने के बाद ही कार्रवाई करते हैं।’’

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत