न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : पिछले कई माह से हो रहा था दुष्कर्म, चाकू दिखाकर दी जा रही थी धमकी

शुक्रवार को भाद्राजून पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीया पीड़िता के पिता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 26 Oct 2020 12:56:51

राजस्थान : पिछले कई माह से हो रहा था दुष्कर्म, चाकू दिखाकर दी जा रही थी धमकी

प्रदेश में आए दिन दुष्कर्म के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला जालोर जिले से सामने आया हैं। जालोर पिछले 8 दिनों में दुष्कर्म का तीसरा मामला हैं। शुक्रवार को भाद्राजून पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीया पीड़िता के पिता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस काे रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी से घाणा निवासी जगदीश कुमार (20) पुत्र विरमाराम मेघवाल पिछले 7 से 8 माह से चाकू दिखा डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा है।

पीड़िता ने उसके साथ हाे रही ज्यादती की सारी घटना पिता को बताने के बाद शुक्रवार को उसने भाद्राजून पुलिस थाने में पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। इसके बाद एसपी श्यामसिंह के निर्देशानुसार डीएसपी जयदेव सियाग के निर्देशन में थानाधिकारी गीता कुमारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर इस मामले में पुलिस ने आराेपी घाणा निवासी जगदीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

मानसिक रूप से कमजोर है किशाेरी, आराेपी ने स्वीकारा कई बार दुष्कर्म किया

पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी जगदीश कुमार पिछले 7 से 8 माह से डरा धमकाकर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा है, जबकि उसकी पुत्री मानसिक रूप से कमजोर है। रिपाेर्ट में यह भी बताया गया है कि तीन माह पहले भी उसने घटना की जानकारी पिता को दी थी, लेकिन समाज में लाेक लाज के चलते मामला दर्ज नहीं कराया।

शुक्रवार शाम पीड़िता के पिता ने भाद्राजून जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। इधर, पुलिस ने आरोपी काे दस्तयाब कर पूछताछ की तो उसने किशाेरी को डरा-धमकाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध कई बार दुष्कर्म करना स्वीकार किया।

भाद्राजून पुलिस थाना क्षेत्र की दूसरी घटना

भाद्राजून पुलिस थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की तीन दिन में यह दूसरी घटना है। इससे पहले गुरुवार को एक 18 वर्षीया युवती के साथ 3 जनों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने का मामला भी सामने आया था। इस मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। डीएसपी कैलाश बिश्रोई ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?