न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जुए में 1 खरब रुपये हार गए Gionee के चेयरमैन, दिवालिया होने की कगार पर कंपनी

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी मुश्किल दौर से गुजर रही है और दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Nov 2018 3:31:39

जुए में 1 खरब रुपये हार गए Gionee के चेयरमैन, दिवालिया होने की कगार पर कंपनी

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी (Gionee) मुश्किल दौर से गुजर रही है और दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गई है। चीन की वेबसाइट Jiemian ने लिखा कि जियोनी के चेयरमैन Liu Lirong साइपैन के एक कसीनो में जुआ खेलते वक्त कथित तौर पर 10 अरब युआन (करीब 1 खरब रुपये) हार गए, जिसके कारण कंपनी को इस दौर से गुजरना पड़ रहा है। हालांकि, एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक लिरॉन ने कहा कि वो 1008 करोड़ रुपए (14.4 करोड़ डॉलर) की रकम हारे थे।

सिक्योरिटीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी सप्लायर्स को पैसे देने में नाकामयाब रही और एक सौदे पर काम करने के लिए उनके साथ मुलाकात की है। यह मीटिंग 20 सप्लायर्स द्वारा शेन्ज़ेन इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट में दिवालियेपन को लेकर आवेदन दायर करने के बाद की गई।

जियोनी ने अप्रैल में कहा था कि वह भारत में इस साल 650 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। क्योंकि, वह यहां टॉप-5 स्मार्टफोन ब्रैंड्स में शामिल होना चाहती है। Lirong ने यह भी दावा किया कि उन्होंने जुए के लिए जियोनी के कैश का गलत इस्तेमाल नहीं किया लेकिन यह कहा कि उन्होंने कंपनी से फंड जरूर उधार लिया है। काउंटरप्वॉइंट के रिसर्च के अनुसार 2017 के पहले तिमाही में जब जियोनी ने सेल्फी फोकस्ड कैमरे के साथ एंट्री की थी तब भारतीय बाजार में इसका 4.6 पर्सेंट शेयर था। 15 से 30 हज़ार के प्राइस ब्रैकेट में बेचने वाली कंपनी में जियोनी पांच टॉप ब्रांड्स में से एक रही। इसके बाद 2018 के दूसरे तिमाही में लेनोवो, माइक्रोमैक्स और सोनी के साथ जियोनी के भी वर्ल्डवाइड शिपमेंट में गिरावट देखी गई।

अप्रैल में खबर आई कि भारत के टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांड में शामिल होने के लिए जियोनी इस साल 6.5 अरब रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने अप्रैल में Gionee F205 और Gionee S11 Lite के साथ भारतीय बाजार में वापसी की थी। इन दोनों फोन्स को सेल्फी के शौकीन लोगों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
‘रणछोड़ अखिलेश’ कहकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, सीएम बनने के बयान पर घेरा
‘रणछोड़ अखिलेश’ कहकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, सीएम बनने के बयान पर घेरा
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल