मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना में मृतकों के आश्रितों को ₹02-02 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान
दयानंद कॉलोनी निवासी दयाराम की रात को बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। उनके अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा मोहल्लेवासी व रिश्तेदार शामिल हुए थे। अंतिम संस्कार की अंतिम प्रक्रिया चल रही थी। पुजारी के आह्वान पर सभी लोग श्मशान घाट परिसर में बने भवन के अंदर खड़े होकर आत्म शांति पाठ कर रहे थे। इसी दौरान एक तरफ की जमीन धंस गयी। परिणामस्वरूप दीवार नीचे बैठ गयी और लेंटर गिर गया। किसी को भागने तक का मौका नहीं मिला।
उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरने वालों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मंडलायुक्त मेरठ और एडीजी मेरठ जोन से घटना की रिपोर्ट मांगी है।













