न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गाजियाबाद : 14वीं मंजिल से गिरा 5 साल का बच्चा, हुई मौत

गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन इलाके की पॉश वीवीआइपी सोसाइटी में एक 5 साल के मासूम बच्चे की 14वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गयी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Nov 2020 11:40:25

गाजियाबाद : 14वीं मंजिल से गिरा 5 साल का बच्चा, हुई मौत

गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन इलाके की पॉश वीवीआइपी सोसाइटी में एक 5 साल के मासूम बच्चे की 14वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गयी है। बच्चे को आनन फानन में अस्पताल लेकर गए वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने हालात का जायजा लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे का शिकार हुआ 5 बर्षीय मासूम बच्चा तेजस्व चरण, गाजियाबाद के ही एक स्कूल का छात्र था। वह एलकेजी क्लास में पढ़ता था। तेजस्व, राजनगर एक्सटेंशन इलाके की पॉश सोसायटी वीवीआइपी में अपने माता पिता के साथ चौदहवीं मंजिल पर बने फ्लैट में रहता था।

मौके पर मौजूद सोसायटी की एक महिला चश्मदीद से मिली जानकारी के अनुसार बच्चे की मां बतौर नर्स काम करती हैं, जबकि बच्चे के पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं। पिता, कोरोना काल के दौरान फिलहाल वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। शुक्रवार देर शाम हादसे के समय बच्चे के माता-पिता बाहर थे। बच्चे की मां जॉब पर गई थी, जबकि बच्चे के पिता बच्चे द्वारा कोई खाने की चीज मांगे जाने पर सामान लाने नीचे आए थे। उसी दौरान बच्चा हादसे का शिकार हो गया। बच्चा बाथरूम से एक स्टूल उठा कर फ्लैट की बॉलकनी में आ गया और स्टूल पर चढ़ कर नीचे झांकने लगा। नीचे झांकने के दौरान अचानक स्टूल का बैलैंस बिगड़ा और बच्चा 14वीं मंजिल से नीचे आ गिरा। घटना के बाद से बच्चे का परिवार बेहद गमजदा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?