न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घर बैठे ऐसे मुफ्त में पाए SBI का नया ATM कार्ड, आरबीआई ने दिया पुराने कार्ड को बंद करने का आदेश

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक है तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Oct 2018 9:26:14

घर बैठे ऐसे मुफ्त में पाए SBI का नया ATM कार्ड, आरबीआई ने दिया पुराने कार्ड को बंद करने का आदेश

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) Reserver Bank of India की सख्ती के चलते देश भर के करोड़ों लोगों के डेबिट-क्रेडिट कार्ड Debit-Credit Card बंद हो जाएंगे। केंद्रीय बैंक की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों का पालन प्रत्येक व्यक्ति को करना होगा। बैंक भी ऐसे लोंगो को मोबाइल पर मैसेज भेजकर के अपना कार्ड बदलवाने के लिए कह रहे हैं। उसके अनुसार उन्हें इस साल 31 दिसंबर 2018 से पहले अपना कार्ड बदलवाना पड़ेगा। वही अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक है तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। SBI लगातार अपने ग्राहकों को इसकी जानकारी दे रहा है। एसबीआई ने यह भी बताया कि एटीएम कार्ड का कनवर्जन प्रोसेस में किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा और यह बिल्कुल मुफ्त होगा। इसीलिए आज हम आपको मुफ्त में कार्ड बदलने का तरीका बता रहे है

कैसे चेंज करें अपना ATM कार्ड

- आप SBI की वेबसाइट पर जाकर अपना अकाउंट लॉग इन करें

- बैंक अकाउंट लॉग-इन के बाद आपको ATM कार्ड सर्विसेज पर जाकर क्लिक करना होगा।

- आपको ATM/Debit Card के लिए रिक्वेस्ट किए जाने वाले ऑप्शन पर जाना होगा।

- इसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि आपको कौन सा कार्ड चाहिए। आपको अपना मनपसंद कार्ड चुनना होगा।

- चुनने के बाद तुरंत बाद आपको टर्म और कंडीशन पर क्लिक करना होगा और सबमिट बटन दबाना होगा।

- 7 दिनों में आपका नया ATM कार्ड आपके रजिस्टर्ड पते पर आ जाएगा।

दूसरा तरीका- अगर आपके पास इंटरनेट बैंकिंग नहीं है तो आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना होगा। इसके बाद आपको ईएमवी चिप कार्ड के लिए एप्लीकेशन देनी होगी। इसके बाद ब्रांच आपको नया कार्ड आपके रजिस्टर्ड पते पर भेज देगा।

क्या है मामला

आरबीआई ने बैंकिंग ग्राहकों के एटीएम-डेबिट व क्रेडिट कार्ड की डिटेल्‍स सिक्‍योर रहें, इसलिए यह कदम उठाया है, क्योंकि नए EMV कार्ड ज्यादा सुरक्षित है, और उनसे फ्रॉड करना आसान नहीं है। आपको बता दें कि मैग्‍नेटिक स्‍ट्राइप कार्ड पुरानी टेक्‍नोलॉजी है, और इस तरह के कार्ड बनना बंद हो चुके हैं। इसकी वजह है इनका कम सिक्‍यो‍र होना है।

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल