Big breaking from #Mumbai: #Scorpio with 20 Gelatin sticks found near #MukeshAmbani's residence #Antilia
इससे पहले शाम को अंबानी के घर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने स्थानीय गामदेवी पुलिस स्टेशन को एंटीलिया के पास संदिग्ध SUV के खड़े होने की जानकारी दी थी। सूचना पर मुंबई पुलिस की टीम कार्माइकल रोड स्थित अंबानी हाउस के पास पहुंची। यहां एक ग्रे कलर की SUV खड़ी थी। पुलिस अधिकारियों ने फौरन बम और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया। टीम ने यहां आने वाली सभी सड़कों को बंद कर SUV की जांच शुरू की। जांच में गाड़ी के अंदर रखी जिलेटिन की 20 छड़ें मिलीं। इसके बाद मौके पर ATS की टीम भी पहुंच गई है। ATS आतंकी एंगल खंगाल रही है। जांच के बाद फिलहाल पुलिस ने SUV को मौके से हटा दिया है। वाहन का असल मालिक कौन है, इसका पता लगाया जा रहा है।
पुलिस ने आगे बताया कि इतनी मात्रा में जिलेटिन की छड़ें मिलने के बाद किसी बड़ी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता। इस बीच, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने भी आसपास के CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है। देर शाम तक इलाके को सील कर दिया गया है। यहां फिलहाल आम लोगों के लिए ट्रैफिक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जानें, क्या होता है जिलेटिन
जिलेटिन एक विस्फोटक है। ये नाइट्रोसेल्यूलोज या गन कॉटन है, जिसे नाइट्रोग्लिसरीन या नाइट्रोग्लायकोल में तोड़कर इसमें लकड़ी की लुगदी या शोरा मिलाया जाता है। यह धीरे-धीरे जलता है पर बिना डेटोनेटर्स के विस्फोट नहीं कर सकता।
कैसे होता है इस्तेमाल
जिलेटिन से बनी छड़ों का उपयोग गिट्टी क्रशर पर चट्टानों को तोड़ने के लिए किया जाता है। पहाड़ों को तोड़ने के लिए भी विस्फोटक के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि अंबानी के घर एंटिलिया से लगी सड़क पर एक ग्रे कलर की कार खड़ी है। बम स्क्वाॅड की टीम इसकी जांच कर रही है।
















