न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किसान आंदोलन : गहलोत-पायलट ने साधा मोदी, शाह और संघ पर निशाना

गहलोत समर्थित मंत्री प्रताप सिंह व सचिन पायलट के मंच पर एक साथ होते हुए भी दोनों के बीच अभिवादन होने में भी काफी समय लग गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 04 Jan 2021 4:31:13

किसान आंदोलन : गहलोत-पायलट ने साधा मोदी, शाह और संघ पर निशाना

किसान आंदोलन के समर्थन में रविवार को शहीद स्मारक पर कांग्रेस ने धरना दिया। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एक मंच पर नजर आए। प्रदेश में सियासी संकट के बाद 13 अगस्त को दोनों एक साथ नजर आए थे उसके 4 महीने बाद अब दोनों फिर से एक साथ नजर आए हैं। धरना स्थल पर पहले पायलट पहुंचे और उनके बाद अशोक गहलोत।

गहलोत के मंच पर पहुंचने के बाद पायलट ने खड़े होकर उनका अभिवादन भी किया। गहलोत मंच पर बैठे तो उनके बांयी तरफ डोटासरा व दांयीं तरफ पायलट बैठे। दूसरी तरफ गहलोत समर्थित मंत्री प्रताप सिंह व सचिन पायलट के मंच पर एक साथ होते हुए भी दोनों के बीच अभिवादन होने में भी काफी समय लग गया। हालांकि पायलट और गहलोत एक मंच पर तो दिखे लेकिन दोनों के खेमों में तल्खियां भी नजर आईं।

गहलोत ने अपने भाषण में नाकारा और निकम्मा शब्द का इस्तेमाल किया। हालांकि इस बार ये शब्द उन्होंने केंद्र सरकार के लिए इस्तेमाल किए लेकिन सियासी संकट के दौरान यही शब्द उन्होंने पायलट के लिए भी इस्तेमाल किए थे। वहीं निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने भी पायलट पर तंज कसा। उन्होंने अपने संबोधन में गहलोत सरकार के सियासी संकट का जिक्र भी किया।

मुख्यमंत्री बोले- किसान कहेंगे तो हम बाॅर्डर पर भी जाएंगे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार को नकारा बताया और कहा कि यह फासीवाद सरकार देश को बर्बाद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बार-बार अपील करने के बावजूद केंद्र सरकार पर कोई असर नहीं होता। पूछा कि किसानों की किस्मत का फैसला करने का केंद्र को क्या अधिकार है। वक्त आने पर मोदी व शाह की गलतफहमी निकल जाएगी। देश का किसान बहुत समझदार है और शांति के साथ प्रदर्शन कर रहा है।

गहलोत बोले कि जो अंग्रेजों के लिए मुखबिरी करते थे वे आज पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में देश के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि भाजपा व संघ देश को हिंदू-मुस्लिम में बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह धरना किसानों को संदेश देने का है कि प्रदेश के सभी कांग्रेसी आपके साथ हैं। उन्होंने कहा कि किसान आव्हान करेंगे तो हम बॉर्डर पर भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगले 7 दिन सभी विधायक अपने क्षेत्रों में जाएंगे।

नेकर पहनकर नागपुर से भाषण देना राष्ट्रवाद नहीं : पायलट

पायलट ने कृषि कानूनों के साथ संघ पर भी तीखा हमला बोला। पायलट बोले नेकर पहनकर नागपुर से भाषण देना राष्ट्रवाद नहीं। देश के इतिहास में कुछ ऐसे मोड़ आते हैं जो निर्णायक हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र ने घमंड और तानाशाही से कृषि कानून पास करवाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यह नहीं बता सकती कि इस कानून की मांग किसने की। पायलट बोले कि किसान के साथ खड़ा होना राजनीति है, तो हम ये राजनीति करते रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती