न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : हर दिन पचास हजार की काली कमाई, पकड़ा गया महंगी शराब की बोतलों में सस्ती शराब बेचने वाला गिरोह

कई गिरोह महंगी शराब की बोतलों में सस्ती शराब बेचने का काम भी करते हैं। ऐसे में एक गिरोह का आबकारी विभाग की टीम द्वारा अजमेर में भंडाफाेड़ किया गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Oct 2020 2:39:30

अजमेर : हर दिन पचास हजार की काली कमाई, पकड़ा गया महंगी शराब की बोतलों में सस्ती शराब बेचने वाला गिरोह

शराब को लेकर कई तरह के गोरखधंधे चल रहे हैं। इसमें से कई गिरोह महंगी शराब की बोतलों में सस्ती शराब बेचने का काम भी करते हैं। ऐसे में एक गिरोह का आबकारी विभाग की टीम द्वारा अजमेर में भंडाफाेड़ किया गया है। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त राजेन्द्र सिंह राठाैड़ के निर्देश पर टीम ने मंगलवार काे रामदेव नगर कच्ची बस्ती में एक मकान पर दबिश देकर नकली ब्रांडेड शराब बनाने वाले दाे लाेगाें काे गिरफ्तार किया।

आराेपियाें के कब्जे से भारी मात्रा में महंगी शराब की खाली बाेतलें और उसमें भरी गई सस्ती शराब बरामद की है। बड़ी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के खाली पव्वे भी माैके से मिले हैं। आराेपी 200 से 250 रुपए कीमत वाली सस्ती शराब 1000 से 1200 रुपए कीमत वाली शराब की बाेतलाें में भरकर शातिराना तरीके से पैकिंग कर शहर की दुकानाें पर कार्यरत सेल्समेनाें काे बेचते थे।

पकड़े गए आराेपी भी पहले शराब की दुकानाें पर सेल्समेन रह चुके हैं, इसलिए इनका शराब के सेल्समेनाें से मेलजाेल हैं। आराेपियाें काे गिरफ्तार कर उनसे शहर में नकली और मिलावटी शराब की खरीद-फराेख्त करने वालाें के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक तरुण, पंकज, सहायक प्रशासनिक अधिकारी परिक्षित गुजराल और ओंकार सिंह सहित विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल थे।

राेजाना पचास हजार रुपए तक की काली कमाई

आबकारी विभाग के अतिरिक्त आयुक्त राजेन्द्र सिंह राठाैड़ के अनुसार मुखबिर की सूचना के आधार पर मंगलवार काे रामदेव नगर कच्ची बस्ती निवासी गाेविन्द सिंह के मकान में विभाग की टीम ने दबिश दी। माैके से गाेविंद सिंह और यूपी के मूल निवासी और जनता कालाेनी में किराए के मकान में रहने वाले अजय जैसवाल काे पकड़ा गया।

माैके से महंगी शराब की 35 खाली बाेतलें, 96 खाली पव्वे और सस्ती शराब के करीब 35 पव्वे भरे हुए मिले। जांच में सामने आया आराेपी महंगी शराब की बाेतलाें में सस्ती शराब भरकर दुकानाें पर कार्यरत सेल्समेनाें काे सप्लाई करते थे। एक बाेतल पर 800 से 1000 रुपए काली कमाई कर रहे थे। इस गाेरखधंधे में आराेपी राेजाना पचास हजार रुपए तक की अवैध कमाई करते थे।

पुराने सेल्समेन हैं आराेपी, कई दुकानाें पर दी नकली शराब

जानकारी के अनुसार आराेपी अजय जैसवाल पूर्व में वैशाली नगर बीकानेर मिष्ठान भंडार के पास शराब की दुकान पर सेल्समेन के ताैर पर काम कर चुका है। ब्रांडेड शराब की बाेतलाें के ढक्कन इस शातिराना तरीके से खाेलता है कि उसकी सील भी नहीं टूटती थी।

असली शराब निकाल कर सस्ती शराब भरकर बाेतल काे पूर्व की तरह पैक करने की महारत आराेपियाें काे हासिल है। पुराने सेल्समेन हाेने के कारण शराब की ज्यादातर दुकानाें पर काम करने वाले सेल्समेन इनके संपर्क में है। आबकारी अधिकारी आराेपियाें से गहनता से पूछताछ कर रहे हैं ।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत