न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : लुटेरी दुल्हन की खुली पोल, महाराष्ट्र तक पीछा कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक लुटेरी दुल्हन कि पुलिस को लंबे समय से तलाश थी जिसे जयपुर पुलिस ने महाराष्ट्र तक पीछा कर पकड़ लिया हैं। इस लुटेरी दुल्हन का नाम हैं नेहा उर्फ नजमा जिसकी पूरी गैंग जेल में हैं लेकिन पुलिस को महाराष्ट्र की रहने वाली इस गैंग की मास्टरमाइंड की तलाश थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Oct 2020 11:41:21

जयपुर : लुटेरी दुल्हन की खुली पोल, महाराष्ट्र तक पीछा कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आपने कई जालसाजी के मामले सुने होंगें जिसमें लुटेरी दुल्हन ठगी कर रुपए हड़प ले जाती हैं। ऐसी ही एक लुटेरी दुल्हन कि पुलिस को लंबे समय से तलाश थी जिसे जयपुर पुलिस ने महाराष्ट्र तक पीछा कर पकड़ लिया हैं। इस लुटेरी दुल्हन का नाम हैं नेहा उर्फ नजमा जिसकी पूरी गैंग जेल में हैं लेकिन पुलिस को महाराष्ट्र की रहने वाली इस गैंग की मास्टरमाइंड की तलाश थी। शादी का झांसा देकर मोटी रकम हड़पकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन अब जयपुर पुलिस की गिरफ्त में आ गई है।

इससे पहले गैंग के चार सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आ चुके है। वे जेल में है, लेकिन पुलिस को तलाश थी गैंग की मुख्य सूत्रधार लुटेरी दुल्हन नजमा शेख उर्फ नेहा पाटिल की। जिसे जयपुर में नार्थ जिले की गलता गेट थाना पुलिस ने बड़ी मुश्किलों से महाराष्ट्र तक पीछा किया। आखिरकार मुखबिर सूचना के आधार पर उसे मुंबई की ट्रेन से जयपुर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। थानाप्रभारी आरपीएस धर्मवीर सिंह चौधरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

डीसीपी नार्थ डॉ. राजीव पचार ने बताया कि गिरफ्तार नेहा पाटिल उर्फ नजमा शेख (40) मुंबई में ठाणे जिले की रहने वाली है। इसकी गैंग में शामिल जयसिंहपुरा खोर ब्रह्मपुरी निवासी शोभारानी सोलंकी व नोरतमल जैन, बदनपुरा गलतागेट निवासी राहुल खंडेलवाल व पंचवटी कॉलोनी जयसिंहपुरा खोर निवासी रवि खंडेलवाल पहले गिरफ्तार हो चुके है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि नेहा उर्फ नजमा और उसकी गैंग के साथियों ने जयपुर में ब्रह्मपुरी, सीकर के लक्ष्मणगढ़ और जोधपुर में एक युवक को शादी करने का झांसा देकर मोटी रकम हड़पी है।

आधार कार्ड पर अपनी फोटो चिपकाकर खुद को अविवाहित बताती है

एडिशनल डीसीपी सुमित गुप्ता के मुताबिक नजमा शेख उर्फ नेहा पाटिल किसी दुसरी लड़की के चेहरे से मिलते जुलते आधार कार्ड पर अपना फोटो चिपकाकर कलर प्रिंट निकलवा लेती है। उसे अपना पहचान दस्तावेज बताती है। इसके बाद गैंग में शामिल दलालों के मार्फत अपने को अविवाहित बताकर शादी की तलाश में घूम रहे परिवारों और युवकों से संपर्क करते है। उसे जल्दबाजी में शादी करने का दबाव बनाकर मंदिर में शादी कर लेते है।

योजना के मुताबिक नेहा अपने ससुराल जाती है। एक दिन वहां ठहरकर आने जाने की रस्म के दौरान गहने व रुपए तथा कीमती सामान बटोरकर फरार हो जाती है। 25 फरवरी को उसके खिलाफ बदनपुरा निवासी सुनीता खंडेलवाल ने गलतागेट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था कि शोभारानी सोलंकी नाम की महिला ने उनसे संपर्क किया और एक लड़की से उसके बेटे की शादी करने का झांसा देकर एक लाख रुपए हड़प कर लिए। इसके बाद दुल्हन को फरार करवा दिया, तब पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को धरदबोचा, जबकि नेहा पाटिल महाराष्ट्र भाग निकली। ट्रेस होने से बचने के लिए वह मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत