न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्जेंटीना : जी20 सम्‍मेलन में पहुंचे PM मोदी ने दिखाया फुटबॉल प्रेम, जर्सी के साथ खिंचाई फोटो

अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में हुए जी20 सम्‍मेलन में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फुटबॉल प्रेम दिखा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Dec 2018 10:22:41

अर्जेंटीना : जी20 सम्‍मेलन में पहुंचे PM मोदी ने दिखाया फुटबॉल प्रेम, जर्सी के साथ खिंचाई फोटो

अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में हुए जी20 सम्‍मेलन में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फुटबॉल प्रेम दिखा। फीफा अध्‍यक्ष जियानी इंफैनटिनो उनके फैन हो गए और जाते जाते पीएम मोदी (PM Modi) को एक यादगार खास गिफ्ट दिया। दरअसल जी20 सम्‍मेलन उस देश में हुआ, जो दुनिया के दिग्‍गज फुटबॉलर्स का घर है और जिस देश के दिल में फुटबॉल बसता है। देश की राजधानी ब्‍यूनस आयर्स में हुए जी20 सम्‍मेलन का एक दिसंबर को खत्‍म हो गया, लेकिन उस देश और शहर को छोड़ने से पहले फीफा अध्‍यक्ष जियानी इंफैनटिनो ने पीएम मोदी को एक फुटबॉल जर्सी गिफ्ट की। प्रधानमंत्री ने जर्सी के साथ एक फोटो टैग करते हुए खुद ट्वीट भी किया और लिखा कि 'यह नामुकिन है कि कोई अर्जेंटीना आए और यहां के फुटबॉल के बारे में न सोचे। भारत में अर्जेंटीना के खिलाड़ी काफी लोकप्रिय हैं।'

प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा, 'आज मुझे फीफा के प्रेसिडेंट जिएनी इनफैंटीनो ने जर्सी दी। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।' नीली रंग की इस जर्सी के पीछे प्रधानमंत्री का नाम लिखा है। नरेंद्र मोदी ने जर्सी की फोटो अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया है।

गौरतलब है कि 27 नवंबर को शांति के लिए योगा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि भारतीय कैसे अर्जेंटीना के फुटबॉल को बारीकी से फॉलो करते हैं। उन्‍होंने कहा था कि य‍दि अर्जेंटीना भारत की फिलोसॉफी, कला, संगीत और नृत्‍य में रूचि रखता है। वहां भारत के अर्जेंटीना फुटबॉलर के लाखों प्रशंसक भी हैं। मारडोना का नाम भारत में कहावातों में रूप में उपयोग किया जाता है।

गुरुवार को ब्यूनस आयर्स में 'योग फॉर पीस' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने विस्तार से बताया था कि भारत और अर्जेंटीना के लोगों को फुटबॉल कैसे एक साथ जोड़े हुए है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा, 'अर्जेंटीना अगर भारत के दर्शन, कला, संगीत और नृत्य में दिलचस्पी रखता है तो भारत में भी अर्जेंटीनियाई फुटबॉलरों के लाखों प्रशंसक हैं। भारत में मैराडोना का नाम आम बोलचाल में उपयोग किया जाता रहा है।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के दौरे पर जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने अर्जेंटीना गए थे। शनिवार (स्थानीय समय) को बैठक खत्म होने के बाद वे भारत के लिए रवाना हो गए। ब्यूनस आयर्स में चले इस सम्मेलन के समापन पर प्रधानमंत्री ने एलान किया कि भारत 2022 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। उस साल देश की आजादी के 75 साल भी पूरे हो रहे हैं। मोदी ने भारत को इसकी मेजबानी मिलने के बाद इसके लिए इटली का शुक्रिया अदा किया। साथ ही, उन्होंने जी-20 समूह के नेताओं को 2022 में भारत आने का न्योता दिया।

प्रधानमंत्री ने घोषणा के बाद ट्वीट किया, ‘वर्ष 2022 में भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। उस विशेष वर्ष में, भारत जी-20 शिखर सम्मेलन में विश्व का स्वागत करने की आशा करता है। विश्व की सबसे तेजी से उभरती सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत में आइए। भारत के समृद्ध इतिहास और विविधता को जानिए और भारत के गर्मजोशी भरे आतिथ्य का अनुभव लीजिए।’

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत