न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हम ‘मेक इन इंडिया’ से ‘रेप इन इंडिया’ की तरफ जा रहे: अधीर रंजन चौधरी

महिलाओं के खिलाफ अपराध पर सरकार को घेरते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा- दुर्भाग्य है कि जो प्रधानमंत्री हर मामले पर बोलते हैं, वे महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को लेकर चुप हैं। अब भारत ‘मेक इन इंडिया’ से ‘रेप इन इंडिया’ की ओर बढ़ रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Dec 2019 1:49:24

हम ‘मेक इन इंडिया’ से ‘रेप इन इंडिया’ की तरफ जा रहे: अधीर रंजन चौधरी

लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहते है। हाल ही में उन्होंने संसद में एक बहस के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 'निर्बला' कह दिया था, जिस पर काफी हंगामे के बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। वही आज एक बार फिर उन्होंने विवादित बयान दिया है। महिलाओं के खिलाफ अपराध पर सरकार को घेरते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा- दुर्भाग्य है कि जो प्रधानमंत्री हर मामले पर बोलते हैं, वे महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को लेकर चुप हैं। अब भारत ‘मेक इन इंडिया’ से ‘रेप इन इंडिया’ की ओर बढ़ रहा है। बता दे, इससे पहले पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत को दुनिया का रेप कैपिटल बताया था।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हिंदुस्तान में कठुआ से उन्नाव तक हर दिन एक के बाद एक सामूहिक रेप की घटना और पीड़िताओं को जलाने की घटनाएं घटती हैं। रोजाना 106 रेप की घटनाएं होती हैं। 10 में से 4 नाबालिग होती हैं। 4 घटनाओं में से सिर्फ में 1 सजा मिलती है। हमारे सदन में उन्नाव पर चर्चा हुई है, लेकिन झुलसी हुई उस महिला की मौत हो गई। हम सब शर्मिंदा हैं।

इससे पहले अधीर रंजन ने पूछा कि कश्मीर में सामान्य हालात किसे कहते हैं, अभी वहां कितने नेता जेल में हैं, इस बारे में जानकारी दी जाए। इस पर शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालात बिल्कुल सामान्य हैं, लेकिन मैं कांग्रेस के हालात नॉर्मल नहीं कर सकता।

शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद कांग्रेस ने वहां खून की नदियां बहने की बात कही थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। घाटी में एक भी गोली नहीं चली है।

हम कांग्रेस का अनुसरण नहीं करना चाहते: शाह

अमित शाह ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर के राजनेताओं को एक अतिरिक्त दिन भी जेल में नहीं रखना चाहते। जब प्रशासन को लगेगा कि सही समय आ गया है, राजनीतिक नेताओं को रिहा कर दिया जाएगा। फारूक अब्दुल्ला के पिता को कांग्रेस ने 11 साल जेल में रखा था। हम उनका अनुसरण नहीं करना चाहते। जैसे ही प्रशासन तय करेगा, उन्हें छोड़ दिया जाएगा।

बता दे, अधीर रंजन चौधरी अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर जाते हैं। एनआरसी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश में पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को घुसपैठिया बता दिया था। इससे पहले अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किए जाने के बाद संसद में उन्होंने कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बता दिया था। इस बयान पर तो उन्हें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की नाराजगी भी झेलनी पड़ी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत