Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्रांस के चर्च में एक शख्स ने 3 लोगों की करी निर्मम हत्‍या, महिला का काटा गला

फ्रांस के एक चर्च में एक हमलावर ने एक महिला का गला काट दिया और दो अन्‍य लोगों की चाकू मारकर निर्मम तरीके से हत्‍या कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Oct 2020 4:02:30

फ्रांस के चर्च में एक शख्स ने 3 लोगों की करी निर्मम हत्‍या, महिला का काटा गला

पैगंबर कार्टून विवाद में फ्रांस में टीचर की गला काटकर हत्‍या के बाद अब इसी तरह एक और हत्‍या का मामला सामने आया है। फ्रांस के एक चर्च में एक हमलावर ने एक महिला का गला काट दिया और दो अन्‍य लोगों की चाकू मारकर निर्मम तरीके से हत्‍या कर दी। यह घटना फ्रांस के नाइस शहर में हुई है। घटनास्‍थल पर मौजूद पत्रकारों का कहना है कि हथियारबंद जवानों ने चर्च को घेर लिया है। मौके पर एंबुलेंस और फायर सर्विस की गाड़‍ियां मौजूद हैं। यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब कुछ समय पहले ही फ्रांसीसी टीचर की पैगंबर का कार्टून द‍िखाने पर हत्‍या कर दी गई थी।
मेयर क्रिस्चियन इस्‍तोर्सी ने कहा कि चाकू से यह हमला शहर के नोट्रे डेम चर्च में हुई है। शहर के मेयर ने इस खौफनाक घटना को आतंकवाद करार दिया है। पुलिस ने हमलावर को अरेस्‍ट कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। कई अन्‍य घायल हो गए हैं। एक पुलिस सूत्र ने कहा कि महिला का गला काटा गया है। फ्रांस के एक नेता ने भी इस बात की पुष्टि की है कि महिला का गला काटा गया है। फ्रांस के आतंकवाद निरोधक विभाग ने कहा कि उसे इस हमले के जांच की ज‍िम्‍मेदारी दी गई है।

हालाकि, यह अभी तक यह स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि चर्च में चाकू हमला करके लोगों की हत्‍या करने के पीछे मकसद क्‍या था या इसका पैगंबर के कार्टून से कोई मतलब है। इससे पहले फ्रांस में पैगंबर का कार्टून द‍िखाने पर एक टीचर की गला काटकर हत्‍या कर दी गई थी। इस घटना के बाद फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने अभिव्‍यक्ति की आजादी और धर्म का उपहास उड़ाने के अध‍िकार का जमकर समर्थन किया है। हालांकि इसके बाद से वह मुस्लिम देशों की आलोचना का शिकार हो गए हैं। इस बीच ईरान के राष्‍ट्रपति हसन रुहानी ने फ्रांस को चेतावनी दी है कि पैगंबर की आलोचना करने से 'हिंसा और रक्‍तपात' को बढ़ावा मिलेगा। रुहानी ने कहा 'पश्चिमी देशों को यह समझना होगा कि पैगंबर की आलोचना करना सभी मुस्लिमों, सभी पैगंबरों और सभी मानवीय मूल्‍यों की आलोचना करना है। पैगंबर की आलोचना करने से कुछ भी हासिल नहीं होगा। यह अनैतिक है। यह हिंसा को बढ़ावा दे रहा है।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका