न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'FREE KASHMIR' बैनर पर शिवसेना का आया बयान, कहा - भारत से कश्मीर की आजादी बर्दाश्त नहीं

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि भारत में अगर कोई कश्मीर की आजादी की बात करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jan 2020 10:39:00

'FREE KASHMIR' बैनर पर शिवसेना का आया बयान, कहा -  भारत से कश्मीर की आजादी बर्दाश्त नहीं

भारत की प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में रविवार शाम हुई हिंसा के विरोध में देशभर में कई यूनिवर्सिटी के छात्र प्रदर्शन कर रहे है। जेएनयू में हिंसक घटना के खिलाफ बॉम्बे के छात्रों ने गेटवे ऑफ इंडिया पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। हाथ में पोस्टर लेकर और हिंसा के खिलाफ नारे लगाते हुए गेटवे ऑफ इंडिया पर बड़ी संख्या में छात्रों ने आंदोलन किया। हालांकि इस दौरान एक छात्रा के हाथ में 'FREE KASHMIR' का पोस्टर देखा गया। इस पोस्टर की वजह से सियासी घमासान मच गया है। इस पोस्टर की ना सिर्फ बीजेपी, बल्कि कांग्रेस के नेताओं ने भी आलोचना की है।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव सरकार को आड़े हाथों लिया तो कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भी सवाल किए। फिल्म जगत की हस्तियों ने भी पूछा है कि इस पोस्टर का ऐसे प्रदर्शन में क्या काम है? वही अब इस मसले पर शिवसेना की ओर से जवाब दिया गया है।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि भारत में अगर कोई कश्मीर की आजादी की बात करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि, संजय राउत ने ये भी कहा कि मैंने अखबारों में पढ़ा है कि जो फ्री पोस्टर का बैनर था, वह कश्मीर में मोबाइल सर्विस, इंटरनेट की आजादी की बात कर रहे थे। लेकिन अगर कोई भारत से कश्मीर की आजादी की बात करेगा तो ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आपको बता दे, जेएनयू में हुई हिंसा के विरोध में फ्री कश्मीर के पोस्टर पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वर्तमान सरकार को कटघरे में खड़ा कर सवाल दागे। फडणवीस ने सीएम उद्धव ठाकरे से पूछा कि क्या उन्हें फ्री कश्मीर भारत विरोधी अभियान बर्दाश्त है। देवेंद्र फडणवीस ने 'फ्री कश्मीर'के पोस्टर वाले विडियो ट्वीट कर लिखा, 'यह किस बात का प्रदर्शन है? फ्री कश्मीर के नारे क्यों लगाए जा रहे हैं? हम मुंबई में इस तरह के अलगाववादी तत्वों को कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं?'

फडणवीस ने आगे लिखा, 'सीएम कार्यालय से 2 किमी दूरी पर आजादी गैंग ने फ्री कश्मीर के नारे लगाए। उद्धव जी आप अपनी नाक के नीचे फ्री कश्मीर ऐंटी इंडिया कैंपेन को बर्दाश्त कर रहे हैं?'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका