चूरू : गैंगवार में गई चार लोगों की जान, नेहरा गैंग ने बरसाईं गोलियां

By: Ankur Fri, 05 Feb 2021 6:04:35

चूरू : गैंगवार में गई चार लोगों की जान, नेहरा गैंग ने बरसाईं गोलियां

चूरू जिले के हमीरवास थाना क्षेत्र के गांव ढाणी मौजी में शुक्रवार को गैंगवार में चार लोगों की मौत हो गई। प्रदीप स्वामी व साथियों पर संपत नेहरा गैंग ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रदीप स्वामी को नेहरा गैंग से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। संदीप नेहरा गैंग ने प्रदीप स्वामी और उसके साथियों पर हमला किया था। गोली चलने पर ग्रामीण उनके बचाव में आ गए इस पर हुए झगड़े में नेहरा गैंग के एक साथी की भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गोलीबारी में सात लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com