Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कोरोना गिन रहा अपनी अंतिम सांस, पूरी तरह संक्रमण मुक्त हुए चार जिले

बीते दिनों दो जिलों में कोरोना के केसों की संख्या शून्य होने के बाद बुधवार को दो और जिले इस सूची में शामिल हो गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Feb 2021 11:13:20

राजस्थान में कोरोना गिन रहा अपनी अंतिम सांस, पूरी तरह संक्रमण मुक्त हुए चार जिले

राजस्थान में कोरोना संक्रमण का दम अब घुटता जा रहा है। बीते दिनों दो जिलों में कोरोना के केसों की संख्या शून्य होने के बाद बुधवार को दो और जिले इस सूची में शामिल हो गए। आज झुंझुनूं और टोंक पूरी तरह कोरोना मुक्त हो गए है। यहां एक्टिव केसों की संख्या 0 हो गई है। वहीं, कोरोना केसों की बात करें तो आज पूरे प्रदेश में कुल 92 नए केस मिले है, जबकि आज इस बीमारी से पूरे प्रदेश में 2 लोगों की जान चली गई।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट को देखें तो आज झुंझुनूं और टोंक जिलों में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 0 हो गई। झुंझुनूं में अब तक कुल 4570 केस मिले है, जिसमें से 53 लोग अपनी जान इस बीमारी से गंवा चुके है, जबकि शेष 4517 मरीज ठीक हो चुके है। वहीं, टोंक में अब तक कुल 3459 मरीज मिले है, इसमें से 36 की जान चली गई, जबकि 3423 मरीज बीमारी से लड़कर ठीक हो गए। जयपुर से ज्यादा आए कोटा में केस

प्रदेशभर में कोरोना मरीजों की संख्या आज 92 रही, जिसमें सबसे ज्यादा केस कोटा जिले में 19 मिले है। इसके बाद जयपुर में 17 और जोधपुर में 11 नये केस सामने आए है। राज्य के 33 में से 16 जिले आज ऐसे रहे जहां कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया है। इसके अलावा जयपुर, उदयपुर में आज एक-एक मरीजों की मौत हुई है।

1692 रह गए एक्टिव केस

राज्यभर में कोरोना मरीज जितने मिल रहे है उससे ज्यादा संख्या में मरीज ठीक हो रहे है। आज राज्य में 196 मरीज कोरोना से ठीक हो गए। इस कारण पूरे प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या घटकर अब 1692 रह गई है। इसमें सबसे ज्यादा एक्टिव केस जयपुर में 404 है। इसके अलावा कोटा में 235 और जोधपुर में 129 एक्टिव केस बचे है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका