न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस की इफ्तार पार्टी में प्रणब मुखर्जी को नहीं किया गया आमंत्रित

13 जून को नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में कांग्रेस ने इफ्तार पार्टी रखी है जिसमे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आमंत्रित नहीं किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Jun 2018 3:20:29

कांग्रेस की इफ्तार पार्टी में प्रणब मुखर्जी को नहीं किया गया आमंत्रित

13 जून को नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में कांग्रेस ने इफ्तार पार्टी रखी है जिसमे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आमंत्रित नहीं किया गया है। कांग्रेस के इस कार्यक्रम में बुलाए गए लोगों की सूची से पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी का नाम भी गायब है।

अरविंद केजरीवाल या उनकी आम आदमी पार्टी का नाम भी इस इफ्तार पार्टी के आमंत्रित लोगों की सूची में शामिल नहीं है। कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित की जाने वाली यह इफ्तर पार्टी 13 जून को नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में होगी।

आमंत्रित लोगों में उन सभी लोगों का नाम शामिल हैं जिन्हें इस साल की शुरुआत में सोनिया गांधी के भव्य रात्रिभोज के लिए बुलाया गया था। उस रात्रिभोज को नरेंद्र मोदी और अमित शाह की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी से लड़ने के लिए एक 'महागठबंधन' बनाने की कोशिश के रूप में देखा गया था।

आमंत्रित किए गए सभी राजनीतिक दलों से कहा गया है कि यदि वे अपने बड़े नेताओं को नहीं भेज सकते हैं तो अपने प्रतिनिधियों को भेज दें क्योंकि यह निमंत्रण आखिरी समय पर भेजे गए हैं।

हालांकि मुखर्जी और अंसारी दोनों को कांग्रेस के इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया है। लेकिन पूर्व राष्ट्रपति को नहीं आमंत्रित किए जाने पर निश्चित रूप से भौहें तिरछी होंगी क्योंकि यह संघ के मुख्यालय नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रम में मुखर्जी के शामिल होने के तुरंत बाद आयोजित हो रहा है।

कांग्रेस ने आरएसएस के आयोजन में पूर्व राष्ट्रपति के भाषण से पहले प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चिंता जताई थी। लेकिन बाद में राहत की सांस ली और कहा कि मुखर्जी ने दक्षिणपंथी समूह को "सच का आईना" दिखाया है।

हालांकि यह अभी तक साफ नहीं है कि 13 जून को कांग्रेस के इफ्तर पार्टी में कौन-कौन शिरकत करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल