न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने को कहा

भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार दोपहर को प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Aug 2020 1:53:34

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव,  ट्वीट कर दी जानकारी, संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने को कहा

भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार दोपहर को प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। प्रणव मुखर्जी ने ट्वीट कर बताया कि वह किसी और जांच के लिए अस्पताल गए थे, जहां उनमें कोरोना (Corona) के लक्षण मिले हैं। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया हूं। प्रणब मुखर्जी ने अपने ट्वीट में लिखा कि पिछले एक हफ्ते में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उनसे अपील करता हूं कि वो सभी टेस्ट करवाएं और आइसोलेट हो जाएं।

आपको बता दें कि प्रणब मुखर्जी की उम्र 84 साल है, ऐसे में बढ़ती उम्र के कारण भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे प्रणब मुखर्जी 2012 से 2017 के बीच देश के राष्ट्रपति रहे हैं। साल 2019 में केंद्र सरकार ने प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित किया था।

कोरोना वायरस का संकट देश में काफी तेजी से फैलता जा रहा है और अभी तक कई वीवीआईपी भी इस महामारी की चपेट में आ गए हैं। बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से पहले कोरोना वायरस की चपेट में गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कनार्टक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा सहित कई नेता आ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत बरकरार; CBI की याचिका खारिज

लगातार तीसरी रात ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की दोटूक चेतावनी- 'आज भी वार होगा, कल भी'; होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो

क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'

भोपाल में दिनदहाड़े खूनी वारदात, एक्टिवा पर बैठे कारोबारी पर 3 सेकंड में चाकू के 5 वार

महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा को कैंसर, भावुक पोस्ट में बयां किया इलाज का सफर; सर्जरी के बाद की तस्वीरों ने बढ़ाई फैन्स की चिंता

2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी

नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार

एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप

आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

भारत में सुपरहिट, जापान में नहीं चला जादू, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को पहले दिन मिले सिर्फ 900 दर्शक

1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं

फैन के साथ फोटो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल, 'हाथ नीचे' कहते हुए झटका हाथ; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका