न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Diego Maradona Dead: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना का 60 साल की उम्र में निधन

हैंड ऑफ गॉड के नाम से मशहूर और अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताने वाले डिएगो मैराडोना (Diego Maradona) का 60 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Nov 2020 11:05:21

Diego Maradona Dead: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना का 60 साल की उम्र में निधन

हैंड ऑफ गॉड के नाम से मशहूर और अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताने वाले डिएगो मैराडोना (Diego Maradona) का 60 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। दो हफ्ते पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। तब उन्हें ब्रेन सर्जरी के लिए भर्ती करवाया गया था। उनकी मौत की जानकारी अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने दी। माराडोना का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। मैराडोना की गिनती महान फुटबॉलर्स में होती है और उन्होंने 1986 में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाया था।

इस टूर्नामेंट में उनका वर्ल्ड फेमस गोल भी शामिल है, जिसे "हैंड ऑफ गॉड" के नाम से जाना जाता है। इसी गोल की मदद से अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। बता दें माराडोना ने साल 1986 में अर्जेंटीना को फुटबॉल वर्ल्ड कप जिताया था। उनके एक विवादित गोल ने इंग्लैंड को जीत से महरूम कर दिया था। गोल माराडोना के हाथ से लगकर हुआ था लेकिन रेफरी वो देख नहीं सके और नतीजा अर्जेंटीना वर्ल्ड चैंपियन बना। माराडोना का यही गोल फुटबॉल इतिहास में हैंड ऑफ गॉड के नाम से मशहूर है।

कोकेन लेने की आदत

वर्ल्ड कप जिताने के अगले साल 1987 में माराडोना ने इटेलियन क्लब नेपोली को सीरिया-ए का चैंपियन बनाया। 1990 में भी माराडोना ने यही कारनामा किया। 1987 में इटेलियन कप और यूएफा कप में भी माराडोना का जादू चला। हालांकि इस दौरान माराडोना को कोकेन लेने की आदत पड़ गई। उन्होंने 1991 में नेपोली छोड़ दिया और उनपर ड्रग लेने के दोष में 15 महीनों का बैन लग गया। साल 1994 में उन्हें अमेरिका में हुए वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया। माराडोना ड्रग टेस्ट में फेल हो गए थे।

ब्रेन सर्जरी के बाद 11 नवंबर को डिस्चार्ज हुए थे

अर्जेंटीना के मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रेन सर्जरी के बाद मैराडोना को 11 नवंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। इस दिन उन्हें शाम 6 बजे डिस्चार्ज किया जाना था। लेकिन, मैराडोना वक्त से पहले ही घर के लिए रवाना हो गए थे, क्योंकि सड़कों पर उनके हजारों प्रशंसक एक झलक पाने के लिए उमड़ आए थे। मैराडोना ने बोका जूनियर्स, नपोली, बार्सिलोना जैसे क्लब से फुटबॉल खेली। दुनियाभर में उनके करोड़ों चाहने वाले हैं।

football legend,maradona dead,heart attack,sports news

मैराडोना ने इंटरनेशनल करियर में 91 मैच खेले

अर्जेंटीना से खेलते हुए मैराडोना ने इंटरनेशनल करियर में 91 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 34 गोल किए। उन्होंने 4 FIFA वर्ल्ड कप टूर्नामेंटों खेला, जिसमें 1986 का विश्व कप शामिल था। 1986 वर्ल्ड कप में वे अर्जेंटीना के कैप्टन भी थे। वे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए थे। उन्हें गोल्डन बॉल अवॉर्ड जीता था।

मैराडोना को फीफा प्लेयर ऑफ द सेंचुरी से भी नवाजा जा चुका है। उन्होंने एक बार वर्ल्ड कप गोल्डन बॉल, एक बार बेलोन डी ओर, 2 बार साउथ अमेरिकन फुटबॉलर ऑफ द ईयर, 6 बार नेशनल लीग टॉप स्कोरर अवॉर्ड जीता है।

football legend,maradona dead,heart attack,sports news

पिछले फुटबॉल वर्ल्ड कप में भी बिगड़ी थी तबीयत

फुटबॉल से रिटायरमेंट के बाद मैराडोना कई बार हॉस्पिटल में भर्ती हो चुके थे। साल 2000 में उन्होंने इतनी ज्यादा कोकीन ले ली थी कि उनका हार्ट फेल हो सकता था और उनकी जान जा सकती थी। इसके बाद कई साल तक रिहैबिलिटेशन में रहे थे। 2005 में उनका वेट लॉस के लिए ऑपरेशन हुआ था।

इसके बाद 2007 में भी उन्हें ज्यादा शराब पीने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पिछले फुटबॉल वर्ल्ड कप में भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इस वर्ल्ड कप में उन्हें एग्जीक्यूटिव बॉक्स में देखा गया था। इसी दौरान अर्जेंटीना ने नाइजीरिया को हराया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?