न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार और असम में बाढ़ का कहर जारी, 170 की मौत, करीब 1.25 करोड़ लोग प्रभावित

बाढ़ की वजह से बिहार और असम में करीब सवा करोड़ लोग प्रभावति हुए है। बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 76 लाख 85 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Jul 2019 9:27:35

बिहार और असम में बाढ़ का कहर जारी, 170 की मौत, करीब 1.25 करोड़ लोग प्रभावित

बाढ़ की वजह से बिहार और असम में करीब सवा करोड़ लोग प्रभावित हुए है। बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 76 लाख 85 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। वही असम में कुल 33 में से 18 जिलों में 30.55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। दोनों राज्यों में बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यहां अबतक 170 लोगों की मौत हो गई है। अकेले बिहार में 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 104 लोगों की मौत हुई है। वहीं असम में 18 जिलों में बाढ़ ने 66 लोगों को लील लिया है।

आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में बाढ़ से मरने वाले 102 लोगों में सीतामढी के 27, मधुबनी के 23, अररिया के 12, शिवहर एवं दरभंगा के 10-10, पूर्णिया के 9, किशनगंज के 5, सुपौल के 3, पूर्वी चंपारण एवं मुजफ्फरपुर के 2-2 और सहरसा के एक व्यक्ति शामिल हैं। इन 12 जिलों में कुल 81 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं जहां 76,400 लोग शरण लिए हुए हैं और उनके भोजन की व्यवस्था के लिए 712 सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है।

NDRF की 26 टीमें लगाई गई बाढ़ प्रभावित इलाकों में

बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 26 टीमें लगाई गई हैं और 125 मोटरबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है। केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार की कई नदियां - बूढ़ी गंडक, बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, कोसी, महानंदा और परमान नदी विभिन्न स्थानों पर आज सुबह खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। भारत मौसम विभाग के अनुसार बिहार की सभी नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह तक हल्की से साधारण बारिश की संभावना जतायी गयी है।

असम में बाढ़ से मृतकों की संख्या 66 हुई, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 187 जानवरों की हुई मौत

असम में बाढ़ की चपेट में आकर दो और लोगों की मौत के साथ सोमवार को मृतक संख्या 66 हो गई। एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। बाढ़ में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 16 गेंडों समेत 187 जानवरों की भी मौत हुई है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बाढ़ पर अपने दैनिक सांध्य बुलेटिन में कहा कि यह दो मौतें ढुबरी और धेमाजी जिले में हुई हैं। प्राधिकरण ने कहा कि जिला प्रशासनों ने 757 राहत शिविर और राहत वितरण केन्द्र बनाए हैं जिनमें कुल 96,890 विस्थापित लोग रह रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत