फ्लाइट में अकेले दिल्ली से बेंगलुरु पहुंचा 5 साल का विहान, 3 महीने बाद मिला मां से

By: Pinki Mon, 25 May 2020 12:08:43

फ्लाइट में अकेले दिल्ली से बेंगलुरु पहुंचा 5 साल का विहान, 3 महीने बाद मिला मां से

पूरे दो महीने बंद रहने के बाद शुरू हुई घरेलू उड़ानें लोगों के लिए खुशी लेकर आई। ऐसे में तीन महीने अपनी मां से अलग रहा 5 साल का विहान अब अपनी मां से मिल पाया। विहान शर्मा की मां मंजरी शर्मा ने बताया कि उनका बेटा पिछले तीन महीनों से दिल्ली में था। यहां वह दादा-दादी के पास था और फिर लॉकडाउन की वजह से यहीं फंस गया।

पहले दिन का हाल / दिल्ली एयरपोर्ट से 82 उड़ानें रद्द, मुसाफिर परेशान, बोले- आखिरी वक्त पर मालूम चला

domestic flights india coronavirus,domestic flight resume,domestic flight news,domestic flight,delhi to bengaluru flight,coronavirus,lockdown,news,5 saal ka baccha,delhi se bangalore ,घरेलू फ्लाइट शुरू

5 साल की उम्र में विहान दिल्ली से अकेले बेंगलुरु आया। विहान को लेने उसकी मां एयरपोर्ट पहुंचीं। विहान को फ्लाइट स्टाफ ने उनकी मां तक सुरक्षित पहुंचाया।

domestic flights india coronavirus,domestic flight resume,domestic flight news,domestic flight,delhi to bengaluru flight,coronavirus,lockdown,news,5 saal ka baccha,delhi se bangalore ,घरेलू फ्लाइट शुरू

एयरपोर्ट पर पहुंचने पर फ्लाइट अटेंडेंट ने जब बच्चे को उसकी मां को सौंपा तो मां ने भी पूरी सावधानी बरतते हुए उसे गले नहीं लगाया। आखिर कोरोना का डर है ही ऐसा।

बता दे, करीब 2 महीने कोरोना लॉकडाउन की वजह से फ्लाइट सर्विस भी बंद रहीं। अब सोमवार यानी आज से फिर फ्लाइट उड़ रही हैं। फिलहाल घरेलू उड़ानों को ही मंजूरी दी गई है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com