न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले दिन का हाल / दिल्ली एयरपोर्ट से 82 उड़ानें रद्द, मुसाफिर परेशान, बोले- आखिरी वक्त पर मालूम चला

पूरे दो महीने बंद रहने के बाद शुरू हुई घरेलू उड़ानें कुछ मुसाफिरों के लिए खुशी लेकर आई लेकिन कुछ मुसाफिरों को आज पहले दिन ही रंग में भंग पड़ गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 May 2020 11:20:45

पहले दिन का हाल / दिल्ली एयरपोर्ट से 82 उड़ानें रद्द, मुसाफिर परेशान, बोले- आखिरी वक्त पर मालूम चला

पूरे दो महीने बंद रहने के बाद शुरू हुई घरेलू उड़ानें कुछ मुसाफिरों के लिए खुशी लेकर आई लेकिन कुछ मुसाफिरों को आज पहले दिन ही रंग में भंग पड़ गया। आधी रात को ही कई मुसाफिर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे, लेकिन वहां उन्हें आखिरी वक्त पर मालूम चला की उनकी उड़ान कैंसिल हो गई है। दिल्ली से पोर्ट ब्लेअर, कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई, इंदौर की सुबह की फ्लाइट कैंसिल हो गई। उधर, मुंबई में भी ऐसा ही आलम था। गुवाहाटी की फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना हुई तो यात्री मायूस हो उठे। दिल्ली एयरपोर्ट में 380 उड़ानें टेक आफ और लैंड करने वाली थी, जिसमें से 82 विमानें कैंसिल हो चुकी हैं। पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 190 टेक आफ और 190 लैंडिंग का अनुमान जताया था, लेकिन अब 118 विमानें लैंडिंग और 125 टेक आफ करेंगी। 82 विमानों को रद्द कर दिया गया है। कैंसिलेशन के पीछे राज्यों की ओर से कम विमानों की आवाजाही की इजाजत वजह बताई जा रही है।

अलग-अलग शहरों के एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने के लिए पहुंचे एक यात्री ने बताया कि ऑनलाइन फ्लाइट अभी भी ऑन टाइम दिखा रहा है। ट्रैवल एजेंट भी कह रहा है कि फ्लाइट 11 बजे उड़ान भरेगी, लेकिन एयरपोर्ट पर बताया जा रहा है कि फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है।

दिल्ली एयरपोर्ट में 380 उड़ानें टेक आफ और लैंड करने वाली थी, जिसमें से 82 विमानें कैंसिल हो चुकी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे एक यात्री ने आजतक को बताया कि उन्हें आज स्पाइसजेट की फ्लाइट से गुवाहाटी जाना था। उनके पास कंफर्मेशन का मैसेज आया, लेकिन जब वो एयरपोर्ट पर पहुंचे तो पता चला कि फ्लाइट कैंसिल है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर ही एक यात्री जम्मू से आए और उन्हें पश्चिम बंगाल जाना था। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से कोई मैसेज नहीं भेजा गया था। मैं दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गया, फिर पता चला कि फ्लाइट कैंसिल है और 28 को पश्चिम बंगाल की सेवाएं शुरू होंगी।

बड़ी संख्या में फ्लाइट्स के रद्द या लेट होने के बारे में एक अधिकारी बताते हैं, ‘कई राज्यों ने फ्लाइट्स की अनुमति देने से मना कर दिया है इसलिए यह दिक्कत आ रही है। बंगाल की सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। कुछ और राज्यों को जाने वाली फ्लाइट्स में भी ऐसा हुआ है।’

एयर इंडिया के कर्मचारी का कहना है कि सभी फ्लाइट्स रोक दी गई, जिनमें जाने वालों की संख्या काफी कम है। या तो टिकट ही बुक नहीं हुए या फिर लोग एयरपोर्ट तक नहीं पहुंचे। अधिकतर फ्लाइट्स इसी कारण लेट हुई हैं। हैदराबाद से लेकर मुंबई तक, सभी जगह जाने वालों की संख्या काफी कम है इसलिए फ्लाइट्स को कम्बाइन किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ