न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : पकडे गए 24 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके बकरा गैंग के पांच बदमाश

गुरुवार को मालपुरा गेट थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप पर डकैती की साजिश रचने वाले बकरा गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Mar 2021 8:56:56

जयपुर : पकडे गए 24 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके बकरा गैंग के पांच बदमाश

राजधानी जयपुर में लूट के कई मामले लगातार सामने आ रहे थे जिससे आमजन की चिंता बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसे में पुलिस लगातार कारवाई कर रही थी और गुरुवार को मालपुरा गेट थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप पर डकैती की साजिश रचने वाले बकरा गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों ने जयपुर शहर के विभिन्न थानो में वाहन चोरी, चोरी, नकबजनी एवं चैन स्नेचिंग की करीब दो दर्जन वारदात कबूल की है। गैंग ने बस्सी, कानोता, खो नागोरियान, सांगानेर, सांगानेर सदर, बजाज नगर, जवाहर सर्किल, प्रताप नगर और रामनगरिया में करना सामने आया है। इस गैंग में शामिल पांच बदमाशों के कब्जे से एक देशी कट्‌टा, कारतूस, दो वाहन सहित कई औजार बरामद किए है। इस गैंग के सरगना बकरा और अन्य ने जयपुर में पहले भी कई गंभीर आपराधिक वारदातें की हैं। उनसे पूछताछ में और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

जयपुर कमिश्नरेट में डीसीपी (पूर्व) अभिजीत सिंह ने बताया कि मालपुरा गेट थाने के कांस्टेबल दशरथ सिंह को बुधवार शाम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि जयपुर गेट के पास चार-पांच युवक शहर में किसी पेट्रोलपंप को लूटने की साजिश रच रहे हैं। मालपुरा थानाप्रभारी रायसल सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दबिश देकर पांचों बदमाशों को धरदबोचा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अवैध हथियार और औजार बरामद हुए। इनसे दो दुपहिया वाहन भी जब्त किए गए, जिन्हें सांगानेर और बजाज नगर इलाके से चुराया गया था।

थाना प्रभारी रायसल सिंह ने बताया कि गैंग के सरगना राकेश उर्फ बकरा के खिलाफ जयपुर शहर के थानों में चोरी, लूट व नकबजनी के 15 मुकदमें दर्ज है। वह जयपुर शहर में चैन स्नैचिंग भी करता है। वहीं, जुम्मन उर्फ मनीष के खिलाफ जयपुर शहर के विभिन्न थानों में करीब चोरी, लूट व नकबजनी के 14 मुकदमे दर्ज है। मोहम्मद बाबुल के खिलाफ जयपुर में मालवीय नगर, बजाज नगर में डकैती के मुकदमे दर्ज है। जिनमें वह सजा काट चुका है। आरोपी बाबू सलीम उर्फ जुनेद वाहन चोर है। वह पहले भी मालपुरा गेट इलाके में वाहन चोरी में गिरफ्तार हो चुका है। जबकि आरोपी विशाल श्रीवास्तव उर्फ सोनू के खिलाफ मालपुरागेट थाने में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती