न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिवालिया घोषित हो सकता है पाकिस्तान! बचे हैं सिर्फ डेढ़ महीने लायक पैसे

नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान ही नहीं वहां के लोगों के लिए यह बुरी खबर है, दुनिया की बड़ी रेटिंग एजेंसी फिच ने पाकिस्तान की रेटिंग को घटा दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Dec 2018 9:20:55

दिवालिया घोषित हो सकता है पाकिस्तान! बचे हैं सिर्फ डेढ़ महीने लायक पैसे

नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान ही नहीं वहां के लोगों के लिए यह बुरी खबर है, दुनिया की बड़ी रेटिंग एजेंसी फिच ने पाकिस्तान की रेटिंग को घटा दिया है। पहले पाकिस्तान की रेटिंग B थी अब घटाकर B- कर दी है। वहीं, रेटिंग एजेंसी का कहना है कि पाकिस्तान के पास सिर्फ 1.5 महीने का विदेशी कैश रिजर्व है। फिच का कहना है कि देश पर लगातार बढ़ रहे कर्ज के चलते रेटिंग घटाने का फैसला लिया है। पाकिस्तान के विदेशी पूंजी भंडार में तेज गिरावट आई है। अब देश के पास सिर्फ 1.5 महीने के इंपोर्ट को कवर करने का कैश रिजर्व बचा है। मतलब साफ है कि विदेशों से सामान खरीदने के लिए उसके पास सिर्फ 1.5 महीने की पूंजी है।

यह होगा नुकसान - रेटिंग घटने से पाकिस्तान में विदेशी निवेश घट जाएगा। लिहाजा वहां की करेंसी रुपये में तेजी गिरावट आ सकती है। ऐसे में विदेश से चीजें खरीदना महंगा हो जाएगा। सरकार और आम आदमी पर महंगाई बोझ बढ़ जाएगा। आपको बता दें इस साल जनवरी से अब तक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तान के रुपये में 26 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

अब क्या होगा - एसकोर्ट सिक्योरिटी के रिसर्च हेड आसिफ इकबाल ने न्यूज18हिंदी को बताया कि पाकिस्तान की रेटिंग घटने से उसके कर्ज डिफॉल्ट (दिवालिया) का खतरा बढ़ गया है। अब उसे अपना कर्ज़ चुकाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। पाकिस्तान की करेंसी में तेज गिरावट आ सकती है। लिहाजा देश में महंगाई बढ़ जाएगी।

कौन तैयार करता है रेटिंग - रेटिंग तैयार करते समय कंपनियां एजेंसियों के साथ गोपनीय बातों को भी शेयर करती हैं। एजेंसियों को उन बातों का भी पता रहता है जो आमतौर पर सामान्य लोग नहीं जान पाते हैं। इसके साथ ही जब किसी कंपनी आदि के बारे में रेटिंग की रिपोर्ट तैयार हो जाती है तो उसे जारी करने से पहले संबंधित कंपनी से आंकड़ों आदि के बारे में बात की जाती है जिससे तथ्यों की जांच की जा सके।

अच्छी रेटिंग का मतलब - किसी कंपनी की ऊंची क्रेडिट रेटिंग इस बात की गारंटी नहीं है कि वहां किया जा रहा निवेश पूरी तरह से सुरक्षित है और इस पर निश्चित ही मुनाफा मिलेगा। रेटिंग का मतलब केवल इतना होता है कि ये कंपनी की वित्तीय स्थिति के बारे में जानकारी देती हैं। किसी कंपनी की वित्तीय स्थिति क्या है इस बारे में निवेशकों को रेटिंग के जरिए जानकारी मिलती है।

खराब रेटिंग का मतलब - अगर किसी कंपनी की रेटिंग बहुत नीचे है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह दिवालिया होने जा रही है या भविष्य में अच्छा नहीं करेगी। हां जहां तक सूचना की बात है तो यह सच है कि इनके माध्यम से निवेशकों को मोटे तौर पर कंपनी की वित्तीय स्थिति के बारे में जानकारी मिल जाती है जिसका वे लाभ ले सकते हैं।

कितने रेटिंग सिंबल होते है - एजेंसी ने ग्रेडिंग के लिए 9 सिम्बल- Aaa, Aa, A, Baa, Ba, B, Caa, Ca और C तय किए हैं। Aa से लेकर Caa तक की 1, 2, 3 सब-कैटेगरी भी होती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत